“यादव जी की लव स्टोरी” नाम की एक प्रस्तावित फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में यादव महासभा व किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इस फिल्म के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. इनकी मांग है कि या तो फिल्म की रिलीज़ रोकी जाए या फिर इसका नाम बदला जाए. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में नाम का बदलाव नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा. वहीं इस मामले में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि दो समुदायों के प्रेम प्रसंग को इस तरीके से दिखाया गया है कि जिससे कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द खराब हो. हमारी मांग है कि किसी भी ऐसे कंटेंट को पब्लिश होने से रोका जाए.
Demand to stop release of film Yadav Ji Ki Love Story memorandum submitted to administration
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today