Mango Farming In UP: उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के चलते गेहूं और सरसों के साथ-साथ आम की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है. आम की फसल में इस बार खूब बौर आए थे. वहीं आम उत्पादक किसान भी बौर को देखकर अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. उत्तर प्रदेश की मलिहाबाद के दशहरी आम की फल पट्टी, मेरठ का चौसा आम की फल पट्टी और बनारस के लंगड़ा आम की फल पट्टी में काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है.देखिए ये रिपोर्ट.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today