Advertisement
बिहार में डेयरी एक्सपो को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, 10 करोड़ के भैंसे ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

बिहार में डेयरी एक्सपो को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, 10 करोड़ के भैंसे ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

 

बिहार की राजधानी पटना में पहली बार तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो-2023 का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया.इस आयोजन से राज्य के पशुपालकों को डेयरी और उन्नत नस्ल के गाय और भैंसों के बारे में जानकारी मिली. वहीं इस मेले में हरियाणा से आए दस करोड़ रुपये के मुर्रा नस्ल का भैंसा गोलू-2 की चर्चा हो रही है. बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह ने किसान तक को बताया कि पशुपालन को लेकर जो इमेज है, वह बदल गया है. इसके साथ ही राज्य का दूसरा चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, किशनगंज का शुभारंभ मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया. यहां अब Bachelor of Veterinary Science and Animal Husbandry की पढ़ाई शुरू हो गई है.