Advertisement
सोलापुर में गहराया कृषि संकट, कटाई के पहले ही भारी बारिश में कई फसलें बर्बाद

सोलापुर में गहराया कृषि संकट, कटाई के पहले ही भारी बारिश में कई फसलें बर्बाद

सोलापु ज़िले में पिछले पंद्रह दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें अब मिट्टी में मिल चुकी हैं. जिन खेतों में कुछ ही दिनों में कटाई होनी थी, आज वहां सिर्फ कीचड़ और बर्बादी का मंजर है. कपास, बाजरा, सोयाबीन... हर फसल इस तबाही की शिकार हुई है. किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों की बारिश में बह गई.