झारखंड के एक गांव की तस्वीर गौपालन ने बदल दी है. कुल मिलाकर ये है कि नक्सलवाद पर गौपालन भारी पड़ा है. ये कहानी झारखंड के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत कोटारी गांव की है. गांव आज समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है. गांव में हरआदमी के पास रोजगार है, गांव में इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी, जब गांव में पहली बार मेधा डेयरी द्वारा एमपीपी का गठन किया गया और फिर बल्क मिल्क कूलिंग मशीन लगाई गई. इसके बाद गांव वालों को गाय पालन के लिए प्रेरित किया गया. इसका असर दिखा आज गांव में 800 लीटर दूध रोजाना उत्पादन हो रहा है. देखिए रांची से संवाददाता पवन सिंह की ये रिपोर्ट.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today