Advertisement
Cow Hug Day: अरे कोई गाय से तो पूछ लेते? हमने पूछा, देखें वीडियो

Cow Hug Day: अरे कोई गाय से तो पूछ लेते? हमने पूछा, देखें वीडियो

आज वेलेंटाइन डे (Valentines Day) है, मगर इस बार बात इतनी सी ही नहीं है. इस बार पशु कल्याण विभाग ( Animal welfare department) ने अपील की थी कि वेलेंटाइन डे को काउ हग डे (Cow Hug Day) यानी गौ आलिंग्न दिवस के तौर पर मनाया जाए. यानी वेलेंटाइन डे के दिन लोग गाय को गले लगाएं. हालांकि कुछ ही समय बाद विभाग और सरकार ने इस अपील को वापस ले लिया. या कह सकते हैं कि लेना पड़ा, क्योंकि इस पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग की अपनी-अपनी राय थी. कहीं गुस्सा था, तो कहीं चुटकुले. इस बीच किसी ने ये जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर पूरे मामले में गाय का क्या कहना है. हमारे संवाददाता अंकित सिंह ने इस पर गाय की राय जानने की कोशिश की. आप भी देखिए गाय ने कैसा रिएक्शन दिया.