Advertisement
कपास के आयात में जबर्दस्त उछाल, जीरो ड्यूटी का व्यापारियों ने उठाया फायदा

कपास के आयात में जबर्दस्त उछाल, जीरो ड्यूटी का व्यापारियों ने उठाया फायदा

कपास के इंपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आंकड़ों के अनुसार अप्रैल–जनवरी 2026 की अवधि में कॉटन इंपोर्ट में डॉलर के हिसाब से करीब 72% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंपोर्ट ड्यूटी में मिली छूट को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह माना जा रहा है. अनुमान के मुताबिक, अप्रैल–जनवरी 2026 के दौरान कपास का कुल इंपोर्ट लगभग ₹15,857 करोड़ तक पहुंच गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू उत्पादन, वैश्विक कीमतों और टेक्सटाइल उद्योग की मांग जैसे कारक भी इस बढ़ोतरी को प्रभावित कर रहे हैं.