देश के कई हिस्सों में एक्टिव मॉनसून के बीच भारी बारिश और खासकर पहाड़ी राज्यों में बादल फटने की घटनाओं से आपदा की भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस बीच, ऐसा ही कुछ महराष्ट्र के अमरावती जिले में भी हुआ. यहां जिले की चांदूरबाजार तालुका में शाम करीब 5 बजे हुई बादल फटने जैसी भीषण बारिश ने माधान गांव को बाढ़ ने चपेट में ले लिया. कुछ ही घंटों में गांव की गलियां और रास्ते दरिया बन गए, कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जबकि खेतों में कमर तक पानी भर जाने से किसानों की फसलें तबाह होने का खतरा मंडरा रहा है.
Cloud burst in Amravati Madhan village turned into a river water entered houses
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today