छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के किसानों के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं. इनसे धान और गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है.
राज्य सरकार ने धान किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की इनपुट सहायता देने का फैसला किया है. गन्ना किसानों के लिए भी सरकार ने खुशखबरी दी है. गन्ने के दाम में 70 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद किसानों को गन्ने का भाव 355 रुपये की जगह 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today