Advertisement
कमजोर मॉनसून की आशंका पर केंद्र अलर्ट, 1.75 लाख क्विंटल बीज भंडार तैयार

कमजोर मॉनसून की आशंका पर केंद्र अलर्ट, 1.75 लाख क्विंटल बीज भंडार तैयार

अल नीनो और कमजोर मॉनसून की आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने किसानों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जून में 33 फीसदी बारिश की कमी अब घटकर 24 फीसदी रह गई है. सरकार 178 कम वर्षा वाले जिलों पर विशेष नजर रख रही है. किसानों को राहत देने के लिए 1.75 लाख क्विंटल राष्ट्रीय बीज भंडार तैयार रखा गया है, वहीं किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा योजना के जरिए भी सुरक्षा कवच मजबूत किया जा रहा है.