राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल ने गाय और भैंस पालन के क्षेत्र में उन्नत तकनीक का विकास किया है. इस तकनीक के माध्यम से ज्यादा दूध देने वाली देसी गायों की नस्ल में सुधार किया जा रहा है. संस्थान ने गिर गाय का क्लोन तैयार किया, जिसका नाम गंगा रखा गया. इसके बाद इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का इस्तेमाल करके साहीवाल गाय के गर्भ से गंगा की बछिया श्रावणी को जन्म दिया गया. इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य कम समय में उच्च गुणवत्ता वाली और ज्यादा दूध देने वाली देसी गायों की संख्या बढ़ाना है.
breed of high milk yielding indigenous cows developed using cloning technology
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today