झारखंड में बोकारो जिले के कंडेर गांव में जंगली हाथियों ने एक फार्म में खूब उत्पात मचाया. हाथियों नें खेत में लगी पूरी फसल नष्ट कर दी और किसानों का करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान कर दिया. हाथियों नें खेत में लगे ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के पाइप और मोटर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. इसके अलावा तरबूज की खेती के लिए तैयार किए गए खेत और मल्चिंग को तबाह कर दिया. फार्म के मैनेजर अशोक कुमार महतो के मुताबिक सोमवार की रात 20 से 25 हाशियों के झुंड ने फार्म पर धावा बोला. उनके फार्म में घुसते ही मौके पर मौजूद मजदूर भाग खड़े हुए. देखिए ये रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today