गिलोय एक ऐसी औषधि है जो ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर हमारे जंगलों में भरपूर पाई जाती है. गिलोय के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. शरीर को कई और भी फायदे मिलते हैं. लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. दिलीप कुमार के द्वारा गुड में गिलोय को मिलाकर एक विशेष गुड़ तैयार किया गया है, जिसके सेवन करने से गुड़ के फायदे के साथ-साथ गिलोय के पूरे फायदे भी मिलते हैं. कोरोना के बाद गिलोय का सेवन बढ़ा है इसलिए लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बीमारियों के प्रति ज्यादा विकसित करने के लिए गिलोय को मिलाया गया है. डॉ. दिलीप कुमार ने किसान तक को बताया कि उन्होंने ने गिलोय को गुड़ में मिलाकर यह खास तरह का गुड़ तैयार किया है और इस टेक्नोलॉजी को वह कंपनियों को भी देने की बात चल रही है. जिसके बाजार में भी यह गुण लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today