Advertisement
गुना में मंच पर भिड़े बीजेपी विधायक, महिलाओं के बलिदान पर हो गई बहस

गुना में मंच पर भिड़े बीजेपी विधायक, महिलाओं के बलिदान पर हो गई बहस

मध्य प्रदेश के गुना में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के दो विधायकों, पन्नालाल शाक्य और प्रियंका मीना, के बीच मंच पर ही तीखी बहस हो गई. पन्नालाल शाक्य द्वारा रामायण और महाभारत के युद्धों में पुरुषों की मौत का जिक्र किए जाने पर प्रियंका मीना ने महिलाओं के बलिदान का मुद्दा उठाया. दोनों नेताओं के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.