Advertisement
Exclusive: बिहार में 20 गाय वाला डेयरी मॉडल नहीं, छोटे किसानों को 2-2 गाय देने की तैयारी

Exclusive: बिहार में 20 गाय वाला डेयरी मॉडल नहीं, छोटे किसानों को 2-2 गाय देने की तैयारी

बिहार सरकार छोटे और सीमांत किसानों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम ने संकेत दिया है कि 15-20 गायों वाले बड़े प्रोजेक्ट की बजाय किसानों को 2-2 गाय उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है. सरकार का मानना है कि इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा, पलायन कम होगा और पशुपालन के जरिए किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी.