बिहार में खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य सरकार के अनुसार 50 लाख से अधिक किसानों की Farmer ID बनाई जा चुकी है, जिससे उन्हें एक डिजिटल पहचान मिल रही है. इस पहल से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना आसान होगा और समय पर सहायता मिल सकेगी. यह योजना कृषि व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today