Advertisement
डिजिटल इंडिया से बहुत दूर है बिहार का ये गांव, नेटवर्क के लिए लोग जाते हैं कई किलोमीटर दूर

डिजिटल इंडिया से बहुत दूर है बिहार का ये गांव, नेटवर्क के लिए लोग जाते हैं कई किलोमीटर दूर

 

आजकल के डिजिटल युग में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन है. एक स्थान से देश-दुनिया की जानकारी के साथ कृषि, सरकारी योजना और अन्य सूचना मोबाइल पर ही मिल जाती है. लेकिन आप सोचिए जिस गांव में मोबाइल नेटवर्क न आएं, वहां के लोग कृषि से जुड़ी और अन्य योजनाओं की जानकारी कैसे हासिल कर सकते हैं. कैमूर (Kaimur) जिले का एक ऐसा ही गांव है भीतरी बांध (Bhitari Bandh) जहां इंटरनेट छोड़िए फोन पर बात तक सही ढंग से नहीं हो पाती है. कैमूर की पहाड़ी श्रृंखला के दुर्गावती जलाशय के सटे भीतरी बांध गांव के लोग घर एक से दो किलोमीटर दूर जाकर फोन पर बात करते हैं. वहीं, किसान तक की टीम भी वास्तविकता को जानने के लिए जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पहाड़ों की गोद में बसे रामपुर प्रखंड के भीतरी बांध गांव जा पहुंची. देखिए ये रिपोर्ट