Bharat Agriculture Conference 2026 में पहुंचीं युवा कृषि उद्यमी मयंकिता चौरसिया ने महोबा के ऐतिहासिक देशावरी पान को नई पहचान दिलाने की कहानी साझा की. कभी 500 एकड़ में होने वाली देशावरी पान की खेती घटकर सिर्फ 15 एकड़ रह गई थी. इस विरासत को बचाने के लिए मयंकिता ने पान से गुलकंद, चॉकलेट, मुखवास और शुगर-फ्री लड्डू जैसे वैल्यू एडेड प्रोडक्ट बनाए और ‘Betlife’ ब्रांड शुरू किया. आज उनके साथ 30 से 35 लोग काम कर रहे हैं. उनका लक्ष्य महोबा को पान का हब बनाना और देशावरी पान को वैश्विक पहचान दिलाना है. देखिए उनकी पूरी कहानी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today