Advertisement
शिवराज के गृह क्षेत्र भेरूंदा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, मूंग खरीदी को लेकर हाईवे जाम

शिवराज के गृह क्षेत्र भेरूंदा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, मूंग खरीदी को लेकर हाईवे जाम

मध्य प्रदेश के भेरूंदा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया. किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और अन्य मांगों को लेकर किसानों ने इंदौर-भोपाल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. कलेक्टर के मौके पर नहीं पहुंचने से किसानों का आक्रोश और बढ़ गया, जिसके चलते सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं.