Advertisement
छोटे किसान का बड़ा कमाल, मात्र 4 गुंठा जमीन में Pudina की खेती से लाखों की आमदनी

छोटे किसान का बड़ा कमाल, मात्र 4 गुंठा जमीन में Pudina की खेती से लाखों की आमदनी

Maharashtra के अंबाजो-गाई शहर के पास रहने वाले एक छोटे Farmer ने अपनी मेहनत और सटीक योजना से सफलता की नई इबारत लिख दी. बालासाहेब चोपणे नाम के इस किसान ने अपनी मात्र 4 गुंठा यानी करीब 4,000 वर्ग फुट जमीन में पुदीने (Mint) की ऐसी खेती की कि पिछले 5 सालों में 5 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है. बालासाहेब के पास कुल 20 गुंठा जमीन है, जिसमें उन्होंने अमरूद, आम और फूलों के पेड़ लगाए हैं. लेकिन 2020 में उन्होंने एक प्रयोग के तौर पर 4 गुंठा जमीन में पुदीना लगाया. इस खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद या कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता. पूरी तरह से जैविक होने के कारण इस पुदीने का स्वाद और सुगंध बाजार में मिलने वाले अन्य पुदीने से कहीं बेहतर है.

Beed Small Farmer Earning Lakhs from Mint Cultivation on Just 4 Gunthas of Land