Advertisement
बीड के किसान ने बंजर जमीन पर उगाए 40 किस्म के आम, अब लाखों में हो रही कमाई

बीड के किसान ने बंजर जमीन पर उगाए 40 किस्म के आम, अब लाखों में हो रही कमाई

महाराष्ट्र का बीड जिला अक्सर सूखे के लिए जाना जाता है,लेकिन अंबाजोगाई तालुका के पठान मांडवा गांव के किसान लक्ष्मण जोगदंड ने अपनी मेहनत से बंजर जमीन को हरे-भरे आम के बाग में बदल दिया.करीब 10 साल पहले उन्होंने सरकारी योजना के तहत आम के पौधे लगाए और मनरेगा से खेत में कुआं बनवाया. आज उनके बाग में हापुस, केशर और दशहरी समेत कई किस्मों के आम हैं. वे पूरी तरह जैविक खेती करते हैं और आम सीधे ग्राहकों को बेचते हैं. इससे उन्हें हर साल करीब 1.5 लाख रुपये की कमाई हो रही है. सुनिए इसको लेकर किसान ने क्या बताया..

Beed Farmer Cultivates 40 Varieties of Mangoes on Barren Land Earning in Lakhs