Advertisement
Milk Price: गर्मी के चलते यहां बढ़ गए दूध के दाम, जानें कैसे तय होता है भाव, देखें Video

Milk Price: गर्मी के चलते यहां बढ़ गए दूध के दाम, जानें कैसे तय होता है भाव, देखें Video

 

गर्मी (Summer) में दूध (Milk) देने वाले पशुओं की उत्पादन क्षमता पर प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण उनके दूध की मात्रा में 10 से 20 फ़ीसदी तक गिरावट होती है. इसी वजह से गर्मी में उपलब्ध होने वाले दूध की मात्रा भी कम हो जाती है. इसका असर दूध की मंडियों में इन दिनों साफ दिखाई दे रहा है. बनारस(Banaras) के गोदौलिया (Godowlia) स्थित दूध की मंडी काफी बड़ी है, यहां पर पूर्वांचल के 6 जिलों के किसान अपना दूध बेचने के लिए आते हैं. इन दिनों दूध के दाम 65 से ₹70 प्रति लीटर हैं जबकि उस दिन पहले ही शादियों के सीजन में दूध का दाम ₹90 लीटर तक पहुंच गया था. इस मंडी में हर रोज दूध के दाम तय होते हैं और फिर दूध बेचा जाता है. दूध के किसान शंभू नाथ यादव बताते हैं कि गर्मी की वजह से मंडी में दूध कम पहुंच रहा है इसीलिए दूध के दाम बढ़ रहे हैं नहीं तो यहां सामान्य रूप से ₹60 लीटर तक दूध बिकता है.