Advertisement
Video: चाय की खेती पर गर्मी का पड़ रहा बुरा असर, परेशान बागान मालिक

Video: चाय की खेती पर गर्मी का पड़ रहा बुरा असर, परेशान बागान मालिक

 

जलवायु परिवर्तन की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. इसका मानव जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है. साथ ही बढ़ते तापमान की वजह से गेहूं, धान सहित अन्य फसलों के उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ा है. वहीं धूप बढ़ने की वजह से चाय की खेती भी काफी प्रभावित हुई है. असल में बिहार में स‍िर्फ किशनगंज ज‍िले में ही चाय के बागान हैं. वहां चाय की खेती करने वाले क‍िसान तापमान में बढ़ोत्तरी से परेशान हैं. चाय किसानों का कहना है कि इस बार मार्च व अप्रैल का महीना अन्य सालों की तुलना में अधिक गर्म रहा है. इसकी वजह से चाय के पत्तों में कीड़ों की समस्या बढ़ गई है. साथ ही धूप से पत्तियां जल रही हैं और उनके विकास का अनुपात काफी कम है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ना तय है.