Advertisement
पशुपालन और डेयरी सेक्टर से बढ़ेगी किसानों की आय, डेयरी यूनिट्स पर सब्सिडी

पशुपालन और डेयरी सेक्टर से बढ़ेगी किसानों की आय, डेयरी यूनिट्स पर सब्सिडी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक नई क्रांति देखने को मिल रही है. प्रगतिशील किसान जलालुद्दीन भट्ट ने सरकार की हीफर रियरिंग यूनिट्स योजना का लाभ उठाकर अपनी किस्मत बदल ली है. जलालुद्दीन बताते हैं कि 'हीफर यूनिट के लिए सरकार ने उन्हें 10 लाख रुपये की सब्सिडी दी, जिससे उन्होंने आधुनिक डेयरी फार्म शुरू किया.' वर्तमान में उनके पास ऐसी गाय हैं जो रोजाना 20 से 25 लीटर दूध दे रही हैं. पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. खालिद बशीर के अनुसार, कुलगाम जिले में सालाना 1.76 लाख टन दूध का उत्पादन हो रहा है. विभाग युवाओं को रोजगार देने के लिए आईडीडीएस और अन्य योजनाओं के तहत भारी सब्सिडी दे रही है. जलालुद्दीन भट्ट जैसे किसान अब न केवल खुद आत्मनिर्भर हो रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया करा रहे हैं. यह मॉडल कश्मीर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है. 

Animal husbandry and dairy sector increase farmers income subsidy on dairy units