Advertisement
नकली डेयरी उत्पादों के खिलाफ किसानों का गुस्सा, 10 जून से बड़े आंदोलन की चेतावनी

नकली डेयरी उत्पादों के खिलाफ किसानों का गुस्सा, 10 जून से बड़े आंदोलन की चेतावनी

अमृतसर में भारतीय किसान एकता सिद्धूपुर के नेतृत्व में किसानों ने नकली खोया, सिंथेटिक पनीर और मिलावटी डेयरी उत्पादों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों ने सड़कों पर दूध बहाकर प्रशासन के प्रति विरोध जताया और आरोप लगाया कि नकली डेयरी कारोबार पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है. उनका कहना है कि इससे न केवल लोगों की सेहत खतरे में है, बल्कि पशुपालकों और दूध उत्पादकों की आजीविका पर भी बुरा असर पड़ रहा है. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 जून से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा.