Advertisement
अमित शाह ने ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब यमुना में नहीं बहेगा डेयरियों का गोबर

अमित शाह ने ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब यमुना में नहीं बहेगा डेयरियों का गोबर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर राजधानी में हरित परिवहन को बढ़ावा देने की पहल की. इस दौरान उन्होंने यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर पूर्ववर्ती केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि डेयरियों का गोबर सीधे नदी में बहाया जाता था. शाह ने कहा कि अब दिल्ली सरकार इस बात पर सहमत है कि यमुना में डेयरियों का गोबर नहीं जाने दिया जाएगा और नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.