मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर , बुलंदशहर, अलीगढ़ तक हल्की बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है. वही पूर्वांचल में आज की रात गर्म रहने का अनुमान है. लखनऊ और आसपास के जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. अगले 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी. रविवार से फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं, किसानों को लेकर कृषि वैज्ञानिक ने गर्मी से बचने के लिए सफेद कॉटन का गमछा और पानी की बोतल साथ में लेकर चलने की हिदायत दी है, जिससे कि हीटस्ट्रोक से किसानों का बचाव हो सके. इस वीडियो में जानें यूपी के मौसम के बारे में.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today