Advertisement
अकोला को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, ₹50 हजार सहायता के लिए आंदोलन की चेतावनी

अकोला को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, ₹50 हजार सहायता के लिए आंदोलन की चेतावनी

महाराष्ट्र के अकोला में बारिश की कमी और सूखे के कारण सोयाबीन समेत खरीफ फसलों को नुकसान का दावा किया जा रहा है. किसान फसल नुकसान का सर्वे कराने, आर्थिक सहायता देने और अकोला जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे हैं. शिवसेना ठाकरे गुट ने किसानों को ₹50 हजार प्रति हेक्टेयर सहायता देने की मांग उठाते हुए 5 अक्टूबर तक फैसला नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. जानिए किसानों की प्रमुख मांगें क्या हैं और नितीन देशमुख ने सरकार को क्या चेतावनी दी है.