Advertisement
Ajit Singh का सरकार पर हमला, बोले-अब हरा गमछा होगा आंदोलन का प्रतीक

Ajit Singh का सरकार पर हमला, बोले-अब हरा गमछा होगा आंदोलन का प्रतीक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हरे गमछे और एआई कैमरे को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस बयान को किसानों, युवाओं और समाजवादी विचारधारा का अपमान बताते हुए विरोध तेज कर दिया है. कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह ने इस मुद्दे को लेकर नए आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया है. उनका कहना है कि हरा रंग किसानों की मेहनत, हरियाली और युवाओं की उम्मीदों का प्रतीक है, इसलिए इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक किसानों और युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक हरा गमछा आंदोलन जारी रहेगा.

Ajit Singh attacks govt says green towel symbol of movement