बजट 2026 को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 12वां बजट है, और मैं गर्व से कहता हूं कि निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार लगातार बजट प्रस्तुत कर इतिहास रचा है. यह बजट ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है, जो विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है. 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस बजट में रिफॉर्म्स पर विशेष जोर दिया गया है. कृषि और ग्रामीण विकास के साथ-साथ गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं—सभी के कल्याण की समग्र चिंता इस बजट में की गई है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण और उनकी आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने के लिए हमने विशेष रूप से लखपति दीदी योजना पर ध्यान केंद्रित किया है. वित्त मंत्री ने आज शी-मार्ट की महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की है. इसके तहत हर जिले में शी-मार्ट के माध्यम से बहनों को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म मिलेगा. इससे महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को नया बाजार मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी.
agriculture budget What did Agriculture Minister Shivraj Singh say
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today