Advertisement
अभिमन्यू कोहाड़ का बयान, इस तारीख को MSP कानून और 8 मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे किसान

अभिमन्यू कोहाड़ का बयान, इस तारीख को MSP कानून और 8 मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे किसान

देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बार किसानों का जमावड़ा लगने वाला है. दरअसल, हरियाणा के सोनीपत जिले के किसान रेस्ट हाउस में संयुक्त किसान मोर्चा की मासिक बैठक हुई. बैठक में 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई. संयुक्त किसान मोर्चा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर कानून समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर देशभर के किसानों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है.सुनिए इसको लेकर किसान नेता अभिमन्यू कोहाड़ ने और क्या बताया.

Abhimanyu Kohar Statement Farmers to Reach Delhi on This Date with Demands for an MSP