Advertisement
पीएम किसान की 22वीं किस्त के लिए ये दो काम जरूरी, राजस्थान सरकार ने दी जानकारी

पीएम किसान की 22वीं किस्त के लिए ये दो काम जरूरी, राजस्थान सरकार ने दी जानकारी

राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत श्रीगंगानगर जिले के सभी लाभार्थी कृषकों के लिए आधार सीडिंग और डीबीटी की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है. जिले में अब तक 1,73,335 किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 7,153 किसान अभी भी आधार सीडिंग और डीबीटी लिंक नहीं करा पाए हैं. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरा न करने की स्थिति में ऐसे किसानों को आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा.