Advertisement
बागेश्वर में जंगली मक्खी के काटने से 5 भैंसों की मौत, किसानों में मचा हड़कंप

बागेश्वर में जंगली मक्खी के काटने से 5 भैंसों की मौत, किसानों में मचा हड़कंप

बागेश्वर जनपद के जैसर, सीमार और कनस्यारी क्षेत्रों में जंगली मक्खी का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है. इस हमले में अब तक पांच भैंसों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य पशु घायल हैं, इस घटना से स्थानीय किसानों में डर और चिंता का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आजीविका का मुख्य आधार पशुपालन है और लगातार हो रहे हमलों से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. 

5 buffaloes die after being bitten by wild flies in Bageshwar panic among farmers