ओडिशा के मलकानगिरी जिले के आदिवासी किसान देबा पडियामी ने दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल जापानी मियाजाकी मैंगो की सफल खेती कर सबको चौंका दिया है. करीब चार साल की मेहनत के बाद उनके बाग में 17 मियाजाकी आम तैयार हुए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख से 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है. महंगे आमों की सुरक्षा के लिए किसान खुद खेत में रात-दिन पहरा दे रहा है और सरकार से मार्केटिंग सहायता की मांग कर रहा है.
2 lakh 5 thousand KG Mango Farmer Himself Is Standing Guard
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today