संभावित El Nino असर और कमजोर बारिश की आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने देश के 197 जिलों को चिह्नित किया है, जहां इसका सबसे ज्यादा असर होगा. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने सोमवार को कहा कि संभावित असर वाले क्षेत्रों में मध्य भारत का हिस्सा अधिक संवेदनशील माना जा रहा है. इसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ जैसे क्षेत्र शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये इलाके बड़ी मात्रा में बारिश आधारित खेती पर निर्भर हैं और यहां दलहन और तिलहन उत्पादन होता है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इसे अंतिम स्थिति नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि मौसम अनुमान संभावनाओं पर आधारित होते हैं और हालात समय के साथ बदल सकते हैं.
197 districts to face El Nino crisis Shivraj Singh outlines preparations to save crops
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today