Advertisement
FPO से जुड़ीं 1000 महिलाएं, आत्मनिर्भरता के साथ कमा रहीं पैसा और सम्मान

FPO से जुड़ीं 1000 महिलाएं, आत्मनिर्भरता के साथ कमा रहीं पैसा और सम्मान

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जहां बिरनो ब्लॉक की रहने वाली अंजू चतुर्वेदी ने "लुहरी काशी" नाम से फूड प्रोसेसिंग कंपनी की शुरुआत की और आज इसे एक बड़े स्तर तक पहुंचा दिया है. उनके साथ अब 1000 से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं, जो FPO (Farmer Producer Organization) के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं. इन महिलाओं का कहना है कि योगी सरकार की योजनाओं से उन्हें सुरक्षा और सम्मान मिला, जिससे वे घर से बाहर निकलकर काम करने के लिए प्रेरित हुईं. अब न केवल उनके परिवार बल्कि समाज में भी उन्हें नई पहचान और सम्मान मिल रहा है. यह कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं.

1000 Women Join FPO Earning Money and Respect Through Self Reliance