Advertisement
10 महिला किसानों ने बदल दी बंजर जमीन की किस्मत, देखें वीडियो

10 महिला किसानों ने बदल दी बंजर जमीन की किस्मत, देखें वीडियो

किसान अब परंपरागत खेती को पीछे छोड़ते हुए आधुनिक और स्मार्ट कृषि पद्धतियों की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं. इसी बदलाव की एक शानदार मिसाल झारखंड के हजारीबाग जिले से सामने आई है. कटकमसांडी प्रखंड के हरहद गांव की 10 महिला किसानों ने मिलकर उस जमीन को खेती लायक बना दिया, जो कभी पूरी तरह बंजर हुआ करती थी.महिलाओं ने करीब 10 एकड़ भूमि को जैविक खाद की मदद से उपजाऊ बनाया. खास बात यह है कि यह जैविक खाद उन्होंने खुद तैयार की, जिससे लागत कम हुई और मुनाफा बढ़ा.सुनिए इसको लेकर महिला किसान और लीड्स संस्था के समन्वयक और डिप्टी कमिश्नर ने क्या बताया है....

10 women farmers transformed barren land