Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | Apr 14, 2026, 7:38 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 14 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 14 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है.

7:37 PM(एक घंटा में)

नोएडा-गाजियाबाद में श्रमिकों की सैलरी बढ़ी, 1 अप्रैल से नई दरें लागू

Posted by :- Prateek

योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा और गाजियाबाद के श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम वेतन में अंतरिम बढ़ोतरी का ऐलान किया है. हाई पावर कमेटी की सिफारिश पर वेतन में करीब ₹3000 तक वृद्धि की गई है, जिससे कुछ श्रेणियों में 21% तक बढ़ोतरी हुई है. नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. अकुशल श्रमिकों का वेतन ₹11313 से बढ़कर ₹13690, अर्धकुशल का ₹12445 से ₹15059 और कुशल श्रमिकों का ₹13940 से बढ़कर ₹16868 कर दिया गया है. सरकार ने ₹20,000 न्यूनतम वेतन की खबरों को भ्रामक बताया है और स्थायी वेतन निर्धारण के लिए वेज बोर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.
 

7:35 PM(एक घंटा में)

TVK प्रमुख विजय ने किसानों, MSMEs और TN पुलिस बल के लिए कल्याणकारी उपायों की घोषणा की

Posted by :- Prateek

तिरुपपुर (तमिलनाडु): (14 अप्रैल) TVK प्रमुख विजय ने मंगलवार को तमिलनाडु के किसानों के लिए फसल ऋण माफ़ी का आश्वासन दिया और राज्य में कई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के कथित रूप से बंद होने को लेकर DMK सरकार की आलोचना की. यहां एक रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 16 अप्रैल को एक विस्तृत चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे. राज्य में 5 एकड़ से कम ज़मीन वाले छोटे किसानों के लिए फसल ऋण की पूरी माफ़ी का आश्वासन देते हुए, विजय ने 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले किसानों के लिए 50 प्रतिशत माफ़ी का भी वादा किया. (पीटीआई)

6:13 PM(2 मिनट में)

नीतीश कुमार का सबसे बड़ा योगदान कानून-व्यवस्था सुधारना, जंगलराज समाप्त करना रहा: शिवराज

Posted by :- Prateek

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि यह भावुक क्षण इसलिए भी है क्योंकि हमारे नेता नीतीश कुमार जी ने 20 वर्षों तक बिहार का नेतृत्व किया. मैं उन्हें राजनीति में शुचिता, ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल मानता हूं. मैंने खुद बिहार में वह दौर देखा है जब व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. बिहार में उस दौर में जंगलराज और गुंडाराज का माहौल था. नीतीश कुमार का सबसे बड़ा योगदान कानून-व्यवस्था को सुधारना और जंगलराज समाप्त करना रहा. आज पटना और पूरा बिहार बदला हुआ और विकसित नजर आता है.

 

6:02 PM(10 मिनट पहले)

नीतीश कुमार का सबसे बड़ा योगदान कानून-व्यवस्था सुधारना, जंगलराज समाप्त करना रहा: शिवराज

Posted by :- Prateek

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि यह भावुक क्षण इसलिए भी है क्योंकि हमारे नेता नीतीश कुमार जी ने 20 वर्षों तक बिहार का नेतृत्व किया. मैं उन्हें राजनीति में शुचिता, ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल मानता हूं. मैंने खुद बिहार में वह दौर देखा है जब व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. बिहार में उस दौर में जंगलराज और गुंडाराज का माहौल था. नीतीश कुमार का सबसे बड़ा योगदान कानून-व्यवस्था को सुधारना और जंगलराज समाप्त करना रहा. आज पटना और पूरा बिहार बदला हुआ और विकसित नजर आता है.

 

5:52 PM(19 मिनट पहले)

TVK Manifesto: एक्‍टर विजय की पार्टी का बड़ा चुनावी वादा, किसानों के लिए किए ये ऐलान

Posted by :- Prateek

तमिलनाडु में एक्‍टर विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र से पहले किसानों के लिए कई बड़े वादे सामने रखे हैं. पार्टी ने कहा है कि 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों का पूरा फसल ऋण माफ किया जाएगा, जबकि 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वाले किसानों को 50% तक कर्ज माफी दी जाएगी. इसके साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया है. घोषणा के अनुसार धान पर 3500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने पर 4500 रुपये प्रति टन कीमत देने की बात कही गई है. TVK ने ‘उझवरिन थोजन’ योजना के तहत बटाईदार किसानों और कृषि मजदूरों को हर साल 10,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इसके अलावा 100% फसल बीमा योजना लागू कर किसानों की फसलों को पूरी सुरक्षा देने की बात भी कही गई है. पार्टी का दावा है कि इन योजनाओं से छोटे और मध्यम किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और खेती की लागत का बोझ कम होगा.

5:00 PM(एक घंटा पहले)

IMD ने मौसम का अलर्ट जारी किया, इन राज्‍यों में होगी भारी बारिश

Posted by :- Prateek

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देशभर के मौसम को लेकर अहम अलर्ट जारी किया है. 14 अप्रैल को सिक्किम में गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 14 और 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. इसके अलावा 18 अप्रैल को असम, मेघालय और नागालैंड में भी भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. आज यानी 14 अप्रैल से ही यहां तापमान सामान्य से ऊपर रहने लगेगा. इसके साथ ही देश के मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

4:03 PM(2 घंटे पहले)

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

Posted by :- prachi

सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. इसके साथ ही अब वे बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे.

3:29 PM(3 घंटे पहले)

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

Posted by :- prachi

बिहार में 'नीतीश युग' का अंत. नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

2:36 PM(4 घंटे पहले)

हाथी 'ओमकार' की गोवा में वापसी, आते ही काजू और फलों के बागाें में मचाई तबाही

Posted by :- Prateek

पेरनेम (गोवा): उत्तरी गोवा के पेरनेम तालुका के किसानों की रातों की नींद उड़ गई है, क्योंकि 'ओमकार' नाम का 10 साल का एक हाथी, जो कुछ समय के लिए चला गया था, अब वापस आकर उत्पात मचा रहा है और उनकी फ़सलों को बर्बाद कर रहा है. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को PTI को बताया कि यह हाथी गोवा-महाराष्ट्र सीमा से सटे मोपा और आस-पास के गांवों में काजू के बागानों और फलों के खेतों में घूम-घूमकर खाना खा रहा है. अधिकारी ने आगे बताया कि वे हाथी की हरकतों पर नजर रखने और उसे और ज़्यादा नुकसान पहुँचाने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

2:22 PM(4 घंटे पहले)

केरल में भीषण गर्मी का अलर्ट, KSDMA ने जारी की एडवाइजरी

Posted by :- Prateek

केरल में बढ़ती गर्मी को देखते हुए केरल राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राध‍िकरण ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें लू, डिहाइड्रेशन और सनस्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है.लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. साथ ही छाता, टोपी और चश्मे का उपयोग करने को भी कहा गया है. एडवाइजरी में स्कूलों, मजदूरों, किसानों और डिलीवरी कर्मचारियों के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. कमजोर वर्ग जैसे बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने आग लगने के खतरे और जंगलों में बढ़ते जोखिम को लेकर भी सतर्क रहने को कहा है. साथ ही लोगों से आईएमडी की चेतावनियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज लेने की अपील की गई है. (एजेंसी)

1:34 PM(5 घंटे पहले)

हरियाणा मंडियों में हाहाकार, हुड्डा बोले- किसान और फसल दोनों परेशान

Posted by :- prachi

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य की मंडियों में किसान और उनकी फसल लगातार परेशानी झेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल काम नहीं कर रहा, जिससे गेट पास, खरीद, भुगतान और उठान की प्रक्रिया बाधित है. सोहना मंडी दौरे के दौरान किसानों और आढ़तियों ने अव्यवस्था की शिकायत की, यहां तक कि बारदाना भी उपलब्ध नहीं है. हुड्डा ने कांग्रेस नेताओं को मंडियों में जाकर हालात देखने और जरूरत पड़ने पर विरोध करने के निर्देश दिए. उन्होंने सरकार पर किसानों को एमएसपी से वंचित करने और अनावश्यक प्रक्रियाओं में उलझाने का आरोप लगाया.

12:34 PM(6 घंटे पहले)

तराई की धरती पर किसान कारवां, गन्ना, पुदीना और नई तकनीकों से आय बढ़ाने का संदेश

Posted by :- prachi

शारदा, घाघरा, गोमती, सरयू सहित कई नदियों की धाराओं की गोद और हिमालय के आधार पर तराई के भीतर बसे जिला लखीमपुर खीरी में किसान कारवां पहुंचा. अपनी उपजाऊ मिट्टी और परंपरागत फसलों के साथ आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ाते इस जिले में किसान तक का किसान कारवां, यूपी के 75 जनपदों की यात्रा का 60वां पड़ाव रहा. 59 जिलों की यात्रा सम्पन्न करने के बाद, जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर धौरहरा ब्लॉक के जंगलवाली पहाड़ियापुर गांव पहुंचने पर किसान कारवां को लेकर ग्रामीणों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिला. वहीं, कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे बदलाव तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर केवीके, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसानों को जानकारी दी गई.  इसमें मुख्य रूप से बदलते जलवायु परिदृश्य में आधुनिक तकनीकों के जरिए खेती कर किसानों की आय दोगुनी से तिगुनी करने के उपाय बताए गए और उद्योग आधारित कृषि अपनाने की सलाह दी गई.

भारत की सबसे बड़ी चीनी मिलों में से एक, गोला गोकर्णनाथ चीनी मिल के बदौलत लखीमपुर खीरी जिले की पहचान चीनी का कटोरा के तौरपर हो रहा है. गन्ना की खेती, परंपरागत फसलों की तुलना में आय का बेहतर जरिया बना चुक है. हालांकि, बीते कुछ वर्षों में मेंथॉल (पुदीना) की खेती का विस्तार जिले में तेजी से हुआ है.  वहीं, जनपद के जंगलवाली पहाड़ियापुर गांव में आयोजित किसान कारवां कार्यक्रम में केवल कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी ही शामिल नहीं रहे, बल्कि उर्वरक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले इफ्फको और धनुका के प्रतिनिधियों ने भी किसानों को उर्वरकों के सही उपयोग के साथ अपने विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान किसानों के मनोरंजन के लिए सलमान जादूगर ने अपने जादू के माध्यम से खेती और पशुपालन से जुड़ी जानकारियां रोचक ढंग से प्रस्तुत कीं.  इसके अलावा, 12 किसानों को लकी ड्रॉ के माध्यम से नकद राशि भी वितरित की गई.

12:21 PM(6 घंटे पहले)

छतरपुर में किसानों का 10 दिन से अनशन, बांध निर्माण का काम रुका

Posted by :- prachi

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित हजारों किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से अनशन और प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों के विरोध के कारण बांध निर्माण का काम पूरी तरह ठप हो गया है और अधिकारी भी लौट गए हैं. किसानों का आरोप है कि प्रशासन उन पर दबाव बना रहा है और उनके नेता अमित भटनागर के परिवार को धमकाया जा रहा है. वहीं प्रशासन मामले की स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

छतरपुर में किसानों का 10 दिन से अनशन
छतरपुर में किसानों का 10 दिन से अनशन
11:56 AM(6 घंटे पहले)

खेतों में लगी आग ने उजाड़े सपने, लाखों का नुकसान

Posted by :- prachi

उत्तर प्रदेश के रामपुर में खेतों में लगी भीषण आग से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. करीब 10 एकड़ से ज्यादा फसल जलकर राख हो गई, जिसमें एक किसान को ही 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि बच्चों के मौजूद होने की बात सामने आई है. गांव वालों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. फायर ब्रिगेड भी पहुंची, पर देर हो गई. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और किसानों ने मुआवजे की मांग की है.

10:19 AM(8 घंटे पहले)

नोएडा में प्रदर्शन तेज, मजदूरों और पुलिस के बीच टकराव फिर से जारी

Posted by :- prachi

नोएडा के सेक्टर 80 में मजदूरों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को हटाने की कोशिश की. इसी दौरान कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की. इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और स्थिति को नियंत्रित किया.

10:01 AM(8 घंटे पहले)

नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, बिहार के नए CM का होगा ऐलान

Posted by :- prachi

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे. दिन की शुरुआत में वे सुबह 10:30 बजे बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे. इसके बाद 11 बजे मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की आखिरी बैठक करेंगे. दोपहर करीब 3 बजे नीतीश कुमार लोकभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसी बीच, आज ही बीजेपी भी नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला करेगी. दोपहर 3 बजे प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. इसके बाद राज्यपाल के पास नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकभवन में नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा. पूरे दिन की गतिविधियों पर सभी की नजर बनी हुई है.

9:35 AM(9 घंटे पहले)

यूपी में मजदूरों को बड़ी राहत! न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का ऐलान

Posted by :- prachi

यूपी सरकार ने श्रमिकों के बढ़ते असंतोष को देखते हुए देर रात बड़ा फैसला लेते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर दी है. सरकार के अनुसार, नए आदेश 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. अलग-अलग श्रेणियों में मजदूरी में अधिकतम करीब 3000 रुपये तक का इजाफा किया गया है.

यह फैसला फिलहाल तात्कालिक राहत के तौर पर लिया गया है. सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि आगे विस्तृत समीक्षा के बाद वेज बोर्ड के माध्यम से स्थायी समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि श्रमिकों को लंबे समय तक लाभ मिल सके.

9:12 AM(9 घंटे पहले)

एमपी बोर्ड का बड़ा ऐलान,10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को

Posted by :- prachi

भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है. मध्यप्रदेश बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इस बार खास बात यह है कि दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन घोषित होंगे. जानकारी के अनुसार, इस साल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे. 10वीं की परीक्षा में करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि 12वीं की परीक्षा में लगभग 7 लाख छात्र शामिल हुए थे. अब सभी छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है.

9:06 AM(9 घंटे पहले)

पीएम मोदी आज उत्तराखंड में, 12 किमी रोड शो और विशाल जनसभा करेंगे संबोधित

Posted by :- prachi

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. अपने कार्यक्रम के तहत वे सुबह करीब 11:15 बजे सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद लगभग 11:40 बजे देहरादून पहुंचकर मां दात काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री करीब 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे और जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे बाबा जसवंत सिंह ग्राउंड पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

7:54 AM(10 घंटे पहले)

भद्रवाह के गुल डंडा में वसंत की बर्फबारी, पर्यटकों की उमड़ी भीड़

Posted by :- prachi

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित गुल डंडा में हाल ही में हुई बर्फबारी इन दिनों पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बन गई है. वसंत ऋतु में हुई इस दुर्लभ बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देशभर से हजारों पर्यटक इन ऊंचे पहाड़ी घास के मैदानों की ओर रुख कर रहे हैं.