Advertisement
Agriculture News Live Update: 27 अप्रैल तक लू का प्रकोप, फिर गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम

Agriculture News Live Update: 27 अप्रैल तक लू का प्रकोप, फिर गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम

क‍िसान तक Noida | Apr 27, 2026, 8:55 AM IST

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. वहीं 27 अप्रैल को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने का अनुमान है, जिसमें झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 27 से 28 अप्रैल के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड और 27 अप्रैल को बिहार में भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

10:17 AM(4 घंटे में)

बांदा बना ‘हीट चेम्बर’! भीषण गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Posted by :- prachi

यूपी के बांदा जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं. तापमान ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बांदा देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है. गर्मी इतनी ज्यादा है कि पूरा जिला मानो हीट चेंबर बन गया हो. सुबह होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी तपिश उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं की. इस भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और निकलते समय सिर और मुंह को अच्छी तरह ढककर रखें, नहीं तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही, लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है. किसी भी आपात स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 05192-285260 पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

8:55 AM(3 घंटे में)

27 अप्रैल तक लू का प्रकोप, फिर गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम

Posted by :- prachi

प्रदेश में तापमान में हल्का बदलाव आने से लू की स्थिति में मामूली सुधार जरूर देखा गया है, लेकिन 27 अप्रैल तक कई इलाकों में लू चलने की संभावना बनी हुई है. मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंच रहा है. इसके साथ ही निचले स्तर पर गर्म पछुआ हवाएं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात का असर भी बना हुआ है. फिलहाल लू का असर बांदा, अलीगढ़, हरदोई, अमेठी और प्रयागराज जैसे जिलों तक सीमित हो गया है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर है. फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर में गर्म रातों से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 27-28 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है. इससे तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी और 28 अप्रैल के बाद लू से राहत मिलने की उम्मीद है.

7:17 AM(एक घंटा में)

Heatwave का कहर जारी! दिल्ली-यूपी-बिहार तपे, IMD ने दी बारिश की चेतावनी

Posted by :- prachi

देश के कई हिस्सों में इस समय तेज गर्मी पड़ रही है. खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2–3 दिन तक हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है. इससे लोगों को बहुत गर्मी महसूस हो सकती है और दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि इसके बाद तापमान धीरे-धीरे कम होने लगेगा और लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. 

7:16 AM(एक घंटा में)

भीषण गर्मी का प्रकोप, बाहर निकलना मुश्किल- 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी

Posted by :- prachi

दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि पंखे से भी ठंडी हवा नहीं मिल रही, बल्कि गर्म हवा ही महसूस हो रही है. दिन के समय बाहर निकलना चुनौती बन गया है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. इस बीच, बढ़ती गर्मी के बीच कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर भी सामने आई है. मौसम विभाग ने 12 राज्यों में बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.