Advertisement
Agriculture News Live Update: किसानों की सुरक्षा के लिए ‘किसान मित्र डंडा’, रात में सांपों से बचाएगा ये अनोखा यंत्र

Agriculture News Live Update: किसानों की सुरक्षा के लिए ‘किसान मित्र डंडा’, रात में सांपों से बचाएगा ये अनोखा यंत्र

क‍िसान तक Noida | Apr 13, 2026, 9:36 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 13 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, रायसेन में कल यानी 11 अप्रैल को कृषि मेले का भी शुभारंभ किया गया जो 13 अप्रैल तक चलेगा.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

9:36 AM(5 घंटे में)

तकनीक का कमाल: किसान मित्र डंडा से खेतों में बढ़ेगी सुरक्षा

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “किसान मित्र डंडा” की अहमियत बताई. उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई अक्सर रात में खेतों की सिंचाई करते समय कई तरह के खतरों का सामना करते हैं, खासकर सांप जैसे जहरीले जीवों का डर हमेशा बना रहता है. इसी समस्या को देखते हुए “किसान मित्र डंडा” तैयार किया गया है. यह डंडा न सिर्फ सांप बल्कि अन्य जहरीले जीवों की मौजूदगी का संकेत देता है. इसमें वाइब्रेशन की सुविधा है और साथ ही सोलर टॉर्च भी लगी है, जिससे अंधेरे में काम करना आसान हो जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे नए प्रयास यह दिखाते हैं कि अब खेती में तकनीक और संवेदनशीलता साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं, जिससे किसानों का काम और भी सुरक्षित और आसान बन रहा है.

8:36 AM(4 घंटे में)

गेहूं खरीद पर ब्रेक का खतरा, एजेंसियों की चेतावनी से हड़कंप

Posted by :- prachi

पंजाब में गेहूं खरीद को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. खरीद एजेंसियों के कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर गुणवत्ता नियमों में ढील नहीं दी गई तो वे मंडियों में खरीद बंद कर देंगे. इस बार बारिश से फसल प्रभावित हुई है, जिससे गेहूं की गुणवत्ता खराब हुई है. अब तक काफी कम गेहूं की खरीद हो पाई है. कर्मचारी खराब गेहूं खरीदने के दबाव की बात कर रहे हैं. वहीं सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसानों का हर दाना खरीदा जाएगा. केंद्र सरकार की टीमें फसल नुकसान का आकलन कर रही हैं और रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा.

7:27 AM(3 घंटे में)

प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी! तापमान 40°C के पार जाने का अलर्ट

Posted by :- prachi

प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह सूखा बना हुआ है, जिसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 4 दिनों में तापमान में करीब 7 से 9 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है और अब यह धीरे-धीरे सामान्य के करीब पहुंच गया है.

दिन के समय तेज पछुआ हवाएं भी चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा है और झोंकों में यह 40 किलोमीटर तक पहुंच रही है. हालांकि, 14 अप्रैल से ये हवाएं कमजोर पड़ने लगेंगी.

आने वाले दिनों में कोई खास मौसम बदलाव नहीं दिख रहा है, यानी मौसम सूखा ही रहेगा. ऐसे में अगले एक हफ्ते में तापमान और 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जो सामान्य से ज्यादा होगा.