Advertisement
Agriculture News Live Update: खेत में गिरी मौत बनकर बिजली, 19 साल की युवती की गई जान

Agriculture News Live Update: खेत में गिरी मौत बनकर बिजली, 19 साल की युवती की गई जान

क‍िसान तक Noida | May 14, 2026, 8:23 AM IST

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है जहां उत्तर-पश्चिम भारत में गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक कुछ इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी रहेगी. इसके अलावा दक्षिण भारत में मौसम और अधिक सक्रिय होने जा रहा है जहां 14 से 17 मई के बीच केरल और माहे में तथा 15 और 16 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है जहां उत्तर-पश्चिम भारत में गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक कुछ इलाकों में लू चलने की स्थिति बनी रहेगी. इसके अलावा दक्षिण भारत में मौसम और अधिक सक्रिय होने जा रहा है जहां 14 से 17 मई के बीच केरल और माहे में तथा 15 और 16 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

8:22 AM(5 घंटे में)

खेत में गिरी मौत बनकर बिजली, 19 साल की युवती की गई जान

Posted by :- prachi

कानपुर देहात के कपड़ाहट ग्राम पंचायत के भैथरी गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. खेतों में बकरियां चरा रही 19 वर्षीय रुचि गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे में करीब 35 बकरियां भी बिजली की चपेट में आकर मर गईं. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही एसडीएम शिखा संखवार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तैयार कराई.

7:44 AM(5 घंटे में)

अंडमान-निकोबार में 16 मई को मॉनसून की एंट्री!

Posted by :- prachi

देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की दस्तक को लेकर राहत भरी खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 16 मई के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र मौसम गतिविधियों को और तेज कर रहा है. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में भीषण से अति भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है, जबकि पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

7:15 AM(4 घंटे में)

बेमौसम बारिश पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में राहत पहुंचाने का आदेश

Posted by :- prachi

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लेने और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.

7:13 AM(4 घंटे में)

70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Posted by :- prachi

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक ओर उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, असम, नागालैंड समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. वहीं उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस पूरे सप्ताह भीषण लू और गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है.