Agriculture Live Blogदेशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
अमेरिका की चकाचौंध भरी जिंदगी छोड़कर राजस्थान के साधारण से गांव आकोड़ा में घाघरा-चोली और राजस्थानी श्रृंगार में सजी एक विदेशी दुल्हन! यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि नागौर जिले की सच्ची प्रेम-संस्कृति गाथा है.
जिले के जायल उपखंड के आकोड़ा गांव के आदित्य ने अमेरिकी नागरिक एलाइजा के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। शादी की धूमधाम और एलाइजा का राजस्थानी अवतार पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है.
पश्चिम बंगाल के नतीजों पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बेईमानी हुई है. उन्होंने कहा कि बेईमानी करके सब कुछ हो रहा है. एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी की जा रही है. चोरी भी ऐसे हो रही है, जिसे कोई पकड़ नहीं सकता है ,उन्होंने कहा कि क्या वहां फर्जी वोटिंग नहीं हुई और क्या स्थानीय लोगों को वोट डालने से नहीं रोका गया सब कुछ किया गया है. टिकैत ने कहा कि ममता बनर्जी ने लड़ाई लड़ी है और युद्ध में लड़कर हारना भी गौरव की बात है.
पहाड़ी राज्य पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय… जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड में लगातार बारिश
- दिल्ली एनसीआर में आज के लिए येलो अलर्ट… 50-60km प्रति घंटे की रफ़्तार से आ सकती है धूल भरी आंधी और हवाई… हल्की बारिश की भी संभावना
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, नेपाल, झारखंड, उड़ीसा, तेलेंगाना, अनुराचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा इन सभी राज्यो मे ऑरेंज अलर्ट बारिश का
- कल मौसम साफ़ रहेगा लेकिन गर्मी से भी राहत मिलेगी
- आने वाले 10 मई को वापस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देगा दस्तक
बदरीनाथ धाम में सुबह से ही लगातार तेज बारिश हो रही है. बारिश के बावजूद भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बदरीनाथ में आज सुबह से झमाझम बारिश जारी है. बारिश के कारण क्षेत्र में जबरदस्त ठंड बढ़ गई है. कुछ दिनों पहले जब यहां भीषण गर्मी पड़ रही थी, अचानक मौसम ने करवट ली और ठंड के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश और बढ़ती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है. सुबह से ही भक्त भारी बारिश में भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं. मंदिर से लौटते हुए श्रद्धालु भी बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं. कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच भी मंदिर के बाहरी प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है.
ताजा रुझानों के बाद बीजेपी की सरकार वाले राज्यों की संख्या बढ़ गई है. क्षेत्रफल के लिहाज से देखें तो करीब 72 फीसदी क्षेत्र पर बीजेपी की सरकार है. इस क्षेत्रफल में 78 फीसदी जनसंख्या रहती है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आंधी-बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में रहकर लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें और राहत-बचाव कार्य तेज करें. जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने किसानों और आम लोगों को हर संभव मदद देने पर जोर दिया और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही सभी जिलाधिकारी को स्थिति पर नजर रखते हुए शासन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 188 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं टीएमसी सौ के आंकड़े से नीचे आ गई है और उसके उम्मीदवार अब 99 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
गौतम बुद्ध नगर में ‘किसान तक’ का किसान कारवां अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया. यह कारवां आज बमबार्ड गांव में पहुंचा, जो 75 जिलों की इस विशेष कवरेज का 75वां और आखिरी पड़ाव रहा. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और उसके उम्मीदवार 189 सीटों पर आगे चल रहे हैं. पार्टी अब बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. वहीं सत्ताधारी टीएमसी के उम्मीदवार 99 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
पंजाब सरकार ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और धान की जगह मक्का की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए खरीफ मक्का योजना को 6 से बढ़ाकर 16 जिलों में लागू करने का फैसला किया है. 2026-27 सीजन में 20,000 हेक्टेयर क्षेत्र को लक्ष्य बनाया गया है और किसानों को 17,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी दी जाएगी. यह योजना भूजल स्तर गिरने की समस्या को रोकने के लिए शुरू की गई है. पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. सरकार किसानों को जागरूक कर मक्का को धान का बेहतर विकल्प बनाने पर जोर दे रही है.
बंगाल में बीजेपी की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा रुझानों में बीजेपी 181 सीटों पर आगे निकल गई है, जबकि टीएमसी 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं लेफ्ट के उम्मीदवार कुछ सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस फिलहाल शून्य सीटों पर सिमटती नजर आ रही है.
केरल के ताजा रुझानों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाए हुए है. यूडीएफ 95 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि लेफ्ट की अगुवाई वाला गठबंधन 41 सीटों पर आगे है. वहीं बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
आरजी कर रेप पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर पनिहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. ताजा रुझानों में पनिहाटी सीट पर वह आगे चल रही हैं. बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर वह करीब तीन हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं.
मध्य प्रदेश को दूध की राजधानी बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है. इसी प्रयास के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने, पशुपालकों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई.
बंगाल के ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है. कुल 293 सीटों में से 256 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें बीजेपी 148 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं लेफ्ट 1 सीट पर आगे चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
लखनऊ में सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली और तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. सुबह करीब 8:20 बजे घने बादलों ने पूरे शहर को ढक लिया और कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. सुबह 9 बजे तक हालात ऐसे हो गए कि दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया. इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित भी किया. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है. आज लखनऊ का तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान नमी का स्तर 56 से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.
बंगाल में 162 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी 88 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं असम में 126 में से 54 सीटों के रुझान आए हैं, जहां बीजेपी 44 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है. केरल में 140 सीटों में से 27 के रुझान मिले हैं, जिसमें यूडीएफ 15 सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ और बीजेपी 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
बंगाल के शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस बीजेपी से आगे निकल गई है. फिलहाल टीएमसी 65 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं असम में बीजेपी 32 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है. तमिलनाडु में डीएमके 27 सीटों पर आगे है, जबकि पुडुचेरी में बीजेपी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
लखनऊ में अचानक मौसम ने करवट ली और शहर काले बादलों से घिर गया. तेज गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया. तेज हवा के झोंकों ने लोगों को चौंका दिया और बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित हो गया.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today