Agriculture Live Blogदेशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, कल रात हुई बारिश के बाद दिल्ली-NCR का मौसम काफी सुहावना हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इंदौर में पत्रकार वार्ता शुरू. कृषि मंत्री चौहान इंदौर में आयोजित होने जा रही ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देखें लाइव
मराठवाड़ा के किसानों पर इस बार दोहरी मार पड़ी है—गिरते दाम और बेमौसम बारिश, हालात इतने खराब हो चुके हैं कि किसानों को अपनी लागत तक निकालना मुश्किल हो गया है.
आगरा में विरोध का ऐसा तरीका सामने आया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि ये गुस्सा है या सुरों में बगावत?
आगरा की सदर तहसील में समाधान दिवस के दौरान अचानक माहौल बदल गया.
लालऊ ग्राम पंचायत के नौमील गांव की महिलाएं भारतीय किसान यूनियन महिला विंग की जिलाध्यक्ष सावित्री चाहर के नेतृत्व में यहां पहुंचीं…हाथों में तिरंगा… और संगठन का झंडा…नारेबाजी के बीच… शुरू हुआ एक अलग ही विरोध…
“झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो…
मैं टंकी पर चढ़ जाऊंगी, तुम देखते रहियो…”
जलभराव की समस्या से परेशान इन महिलाओं का कहना है कि महीनों से शिकायत कर रही हैं… लेकिन सुनवाई नहीं हो रही…अब सुरों में विरोध कर… प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई.
पंजाब में रविवार सुबह हुई अचानक बारिश ने लुधियाना की गिल रोड अनाज मंडी की तैयारियों की पोल खोल दी. मंडी में पर्याप्त शेड (छत) न होने के कारण किसानों को अपनी कटी हुई गेहूं की फसल को बचाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी. कई जगह फसल खुले में पड़ी थी और बारिश शुरू होते ही किसानों को उसे तिरपाल से ढकने की जद्दोजहद करनी पड़ी. धंदरा गांव के किसान दीदार सिंह ने बताया कि बारिश अचानक शुरू हो गई, जिससे संभलने का ज्यादा समय नहीं मिला. उन्होंने कहा कि उन्होंने तुरंत तिरपाल से फसल ढकने की कोशिश की, लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित तरीका नहीं है. उनका कहना है कि मंडी में शेड बहुत कम हैं और कुछ का सही इस्तेमाल भी नहीं हो रहा है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ जाती है.
UPSSSC द्वारा नव चयनित कनिष्ठ विश्लेषकों (औषधि) और दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे इंदौर के शेरेटन ग्रांड पैलेस होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे. इस दौरान कृषि मंत्री चौहान इंदौर में आयोजित होने जा रही ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया के साथ साझा करेंगे.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे शेरेटन ग्रांड पैलेस होटल, इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे. कृषि मंत्री चौहान इंदौर में आयोजित होने जा रही ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पत्रकार साथियों के साथ साझा करेंगे.
मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण गर्मी के बाद तेज हवा आंधी के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई, अचानक मौसम बदलने से किसानों को फसल बचाने का भी नहीं मिला अवसर पौन घंटा तेज हवा के साथ झमाझम ओले गिरे.
बुलंदशहर. ‘किसान तक’ का किसान कारवां आज बुलंदशहर जनपद के बिहटा गांव में पहुंचा, जहां किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज में यह 74वां पड़ाव रहा.
रायबरेली शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम अचानक बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि कुछ स्थानों पर फसलों और जनजीवन पर इसका असर भी देखने को मिला.
अंबाला शहर में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

देहरादून में दिन के समय अचानक अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. भारत मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अनुमान जताते हुए कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया था. बारिश के बाद देहरादून और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

आज मैं इंदौर-पिथमपुर आर्थिक कॉरिडोर के पहले चरण के लिए भूमि पूजन करूँगा. यह परियोजना मध्य प्रदेश को मजबूत औद्योगिक आधार देने और इसे एक आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी.
देहरादून शहर में घने बादल छा गए हैं और तेज हवाओं के साथ मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पूरे इलाके में ठंडक और बदलते मौसम का एहसास हो रहा है.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे. इंदौर पहुंचने के बाद वे वहां आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में तैयारियों की स्थिति, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो सके. इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे और राज्य सरकार की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा करेंगे.
यह बैठक आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें विभिन्न देशों के कृषि मंत्री भाग लेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
मोहाली के फेज-7 इलाके में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी. तूफान के दौरान एक विशाल बरगद का पेड़ उखड़कर पास के मंदिर पर गिर गया, जिससे मंदिर की दीवार को नुकसान पहुंचा और आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. पेड़ गिरने से सड़क का एक हिस्सा भी बाधित हो गया, जिससे इलाके में यातायात और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और प्रशासन को सूचना दी. इसके बाद संबंधित टीमें पहुंचकर पेड़ हटाने और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुट गईं.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा स्थित अपने खेत का दौरा किया, जहां उन्होंने आम की फसल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके खेत में रीवा के प्रसिद्ध सुंदरजा आम के करीब 225 पेड़ लगाए गए हैं, जो अब अच्छी तरह विकसित हो रहे हैं. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब अपने लगाए हुए पेड़ फल देने लगते हैं, तो मन में एक अलग ही खुशी और संतोष का एहसास होता है. उन्होंने इसे खेती से जुड़ी आत्मीयता और मेहनत का फल बताया. उनके इस अनुभव से यह साफ झलकता है कि खेती केवल पेशा नहीं, बल्कि प्रकृति और मेहनत से जुड़ा एक भावनात्मक रिश्ता भी है.
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (2 मई) की सुबह अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि दो दिन पहले हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए बारिश और गरज के साथ तूफान की चेतावनी दी है. आज मौसम सुहावना रहने की संभावना है, जिसमें 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही हल्की बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं. आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है और फिलहाल अगले हफ्ते तक लू चलने के संकेत नहीं हैं. आज न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रह सकता है, जबकि 48 प्रतिशत नमी के कारण उमस भी महसूस हो सकती है. हवा की रफ्तार लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है और सोमवार (4 मई) को मौसम के और ज्यादा खराब होने के आसार जताए गए हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today