Advertisement
Agriculture News Live Update: बंगाल-तमिलनाडु में शुरूआती दो घंटे में 18 फीसदी वोटिंग

Agriculture News Live Update: बंगाल-तमिलनाडु में शुरूआती दो घंटे में 18 फीसदी वोटिंग

क‍िसान तक Noida | Apr 23, 2026, 10:02 AM IST

अप्रैल के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में 22 से 25 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

अप्रैल के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में 22 से 25 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिम बंगाल में आज 152 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है. वहीं तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा चुनने के लिए राज्य की सभी 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं. तमिलनाडु के लगभग 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि बंगाल में आज पहले चरण के तहत करोड़ों मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इन दोनों राज्यों के पल-पल के चुनावी अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें-

10:04 AM(5 घंटे में)

पश्चिम बंगाल चुनाव तिथि 2026: वोट देने के बाद शुभेंदु अधिकारी बोले- सनातन जीतेगा, सनातन की रक्षा होगी

Posted by :- prachi

नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार और राज्य के विरोधियों शुभेंदु अधिकारी ने वोट देने के बाद एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, 'सनातन जीतेगा, सनातन की रक्षा होगी.' बंगाल में इस बार बदलाव हो रहा है. इस बार बदलाव नहीं होगा तो बंगाल में सनातन खत्म हो जाएगा.' उन्होंने चुनाव आयोग के प्रभार की नियुक्ति की, लेकिन साथ ही 'गुंडागार्ड' के आरोप में कहा गया कि हर जगह कुछ अवैध तत्व मौजूद हैं.
 

10:03 AM(5 घंटे में)

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: मालदा में वोटिंग सेंटर के बाहर हंगामा

Posted by :- prachi

मालदा के मोथाबादी विधानसभा क्षेत्र में, बालुआचारा हाई स्कूल स्थित वोटिंग सेंटर के बाहर EVM में खराबी आने के बाद तनाव फैल गया. सेक्टर अधिकारी के पहुंचने में काफी देरी होने पर वोटर भड़क गए और उन्होंने अधिकारी को घेर लिया. कई वोटर सेक्टर अधिकारी की बांह पकड़कर उन्हें मजबूत किए और उनके साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिए. (इनपुट- अनुपम मिश्रा)
 

10:01 AM(5 घंटे में)

बंगाल और तमिलनाडु में पहले दो घंटों में 18% मतदान

Posted by :- prachi

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से जारी है. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9:00 बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान दर्ज किया गया है.

9:57 AM(5 घंटे में)

तमिलनाडु में वोटिंग जारी, तिरुची शिवा ने किया मताधिकार का प्रयोग

Posted by :- prachi

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है. Tiruchi Siva ने सेंट जॉन वेस्ली मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है और लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

9:55 AM(5 घंटे में)

गर्मी से तड़पता ‘बादल’, जंगल में बनाया गया खास पूल

Posted by :- prachi

दालमा के जंगल में 6 महीने का नन्हा हाथी ‘बादल’ भीषण गर्मी से परेशान हो गया है. बढ़ते तापमान ने उसकी हालत को और कठिन बना दिया है, जिसे देखते हुए वन विभाग ने उसके लिए खास इंतजाम किए हैं. डीएफओ के अनुसार, शहर और दालमा क्षेत्र में तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जंगल के जानवर भी बेहाल हैं. बादल की तबीयत को ध्यान में रखते हुए उसे गर्मी से राहत देने के लिए एक छोटे स्विमिंग पूल की व्यवस्था की गई है. अब वह हर दिन अपने महावत के साथ वहां आता है और पानी में नहाकर गर्मी से राहत पाता है. वन विभाग की इस पहल से नन्हे हाथी को काफी आराम मिल रहा है और उसकी सेहत में भी सुधार देखा जा रहा है.

9:41 AM(5 घंटे में)

पंजाब में सरकारी खरीद हावी, प्राइवेट ट्रेडर्स ने बनाई दूरी

Posted by :- prachi

पंजाब की मंडियों में इस साल गेहूं की खरीद में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. निजी व्यापारी बहुत कम खरीद कर रहे हैं और लगभग 99% गेहूं सरकार ही खरीद रही है. इसका मुख्य कारण MSP के कारण बढ़ी कीमत है, जिससे व्यापारी सस्ता गेहूं दूसरे राज्यों से खरीद रहे हैं. इससे किसान सरकारी खरीद पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं.

7:58 AM(3 घंटे में)

दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

Posted by :- prachi

दिल्ली-एनसीआर में 23 अप्रैल को आसमान साफ रहने के साथ तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है. इसके बाद 24-25 अप्रैल को लू चलने के संकेत हैं और तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. इन दिनों पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. रात के समय भी गर्मी बनी रह सकती है, जिससे लोगों को उमस और असहजता का सामना करना पड़ेगा.

7:28 AM(3 घंटे में)

दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप, कई राज्यों में लू और बारिश दोनों का अलर्ट

Posted by :- prachi

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी है और तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है. तेज धूप के बीच IMD ने कुछ इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश हो सकती है.