Agriculture Live Blogअप्रैल के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में 22 से 25 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है.
वीआईवी सिलेक्ट इंडिया 2026 के तहत दिल्ली में पहली बार पोल्ट्री से जुड़ा एक अंतरराष्ट्रीय एक्सपो आयोजित किया जा रहा है. इस खास आयोजन को पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया और वीआईवी मिलकर आयोजित कर रहे हैं. तीन दिन तक चलने वाला यह एक्सपो द्वारका स्थित यशोभूमि में शुरू हो चुका है और 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा. इस कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े विशेषज्ञ और कारोबारी हिस्सा ले रहे हैं. थोड़ी ही देर में केंद्रीय पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल इस एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे.

मई से जुलाई के बीच एल नीनो के विकसित होने की संभावना है, क्योंकि प्रशांत महासागर का तापमान लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल ENSO सामान्य स्थिति में है, लेकिन धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. इसका असर दुनिया के मौसम पर पड़ेगा, जहां तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा और बारिश का पैटर्न असमान हो सकता है. भारत में मानसून पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है.
सरकार ने नई चीनी मिलों के लिए न्यूनतम दूरी 15 किमी से बढ़ाकर 25 किमी करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि गन्ने की उपलब्धता संतुलित रहे और उद्योग पर दबाव न पड़े. साथ ही, पुरानी मिलों की क्षमता बढ़ाने का फैसला राज्य सरकार करेगी. देश में चीनी की खपत स्थिर या घट रही है, जबकि गुड़ और खांडसारी की मांग बढ़ रही है, जिससे उद्योग में बदलाव देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 अप्रैल को तापमान तेजी से बढ़कर करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 24 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, इस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री रहने की संभावना है. इन तीन दिनों में दोपहर ही नहीं बल्कि शाम के समय भी लू चलने की चेतावनी दी गई है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है. हालांकि 25 और 26 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है. साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है.
एनसीआर के लोगों के लिए मौसम एक बार फिर बड़ा बदलाव लेने जा रहा है. जहां मार्च के दौरान फरवरी जैसी हल्की ठंडक महसूस की गई थी, वहीं अब अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही मई-जून जैसी तेज गर्मी और लू का असर दिखने लगा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा अनुमान के अनुसार 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.
अप्रैल के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में 22 से 25 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today