Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | Apr 30, 2026, 9:14 PM IST

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. इस बीच, आज सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली-NCR का मौसम काफी सुहावना हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

6:54 PM(15 दिन पहले)

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता बोले- वैज्ञानिकों को किसानों के कल्याण पर ध्यान देना चाहिए

Posted by :- Prateek

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने गुरुवार को युवा वैज्ञानिकों से ऐसे शोध करने का आग्रह किया, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिले. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुप्ता ने यहां लोक भवन से पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय (CSKHPAU) के 17वें दीक्षांत समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए, छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. राज्यपाल ने कहा कि इससे किसानों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और कृषि उत्पादकता मजबूत होगी. (पीटीआई)

5:22 PM(15 दिन पहले)

ओडिशा को 1700 करोड़ की सौगात: 898 गांवों तक पहुंचेगी सड़क

Posted by :- prachi

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan 1 मई को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान रायगड़ा में मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi की मौजूदगी में वे राज्य को 1700 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़कों की बड़ी सौगात देंगे. PMGSY-IV योजना की लॉन्चिंग के साथ 898 बसावटों तक सड़क और विकास की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी. यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास को नई रफ्तार देने का प्रतीक मानी जा रही है.

4:25 PM(15 दिन पहले)

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, गाजियाबाद में झमाझम बरसात

Posted by :- prachi

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज शाम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया. गाजियाबाद से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी. अचानक बदले मौसम के कारण कई जगह ठंडी हवाएं भी चलीं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

3:43 PM(15 दिन पहले)

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को मिली राहत, कई इलाकों में गिरे ओले

Posted by :- prachi

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है. बारिश और तेज हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है. वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं.

3:23 PM(15 दिन पहले)

CM मोहन यादव ने गेहूं खरीद केंद्र का अचानक किया निरीक्षण, स्लॉट बुकिंग का लिया जायजा

Posted by :- Sandeep kumar

आज खरगोन दौरे के दौरान, कतरगांव स्थित गेहूं खरीद केंद्र का अचानक निरीक्षण किया गया. यहां स्लॉट बुकिंग, अन्य खरीद व्यवस्थाओं और किसानों को ओटीपी के माध्यम से किए जा रहे भुगतानों के बारे में जानकारी जुटाई गई. किसानों से बातचीत करके उनकी प्रतिक्रिया भी ली गई. खरीद के लिए आने वाले किसानों के लिए पानी, छाया आदि जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए. प्रत्येक उत्पादक को उनकी उपज का सम्मान, सुविधा और उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

2:49 PM(15 दिन पहले)

MP में गेहूं खरीदी पर सियासी हमला, जीतू पटवारी ने उठाए इंतजामों पर सवाल

Posted by :- Prateek

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रदेश के उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. पटवारी ने कहा कि प्रदेश भर में किसानों को गेहूं बेचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि 45 डिग्री तक पहुंच रही गर्मी में किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं और कई जगहों पर सरकार की वेबसाइट के सर्वर डाउन होने से खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि किसान भूखे-प्यासे अपनी उपज लेकर धूप में खड़े हैं, लेकिन व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं. पटवारी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सभी उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि प्रदेश के हर किसान का एक-एक दाना तय न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीदा जाना चाहिए. 

12:59 PM(15 दिन पहले)

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटे में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट

Posted by :- prachi

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है. देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में ओलावृष्टि का भी खतरा है, जिससे पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. प्रशासन ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार 5 मई तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है.

12:42 PM(15 दिन पहले)

खेकड़ा गांव पहुंचा किसान कारवां

Posted by :- prachi

बागपत जनपद के खेकड़ा में ‘किसान तक’ का किसान कारवां पहुंचा, जो प्रदेश के 75 जिलों की विशेष कवरेज में 71वां पड़ाव रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

12:00 PM(15 दिन पहले)

यूपी में बिगड़ा मौसम: कई जिलों में बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी

Posted by :- prachi

राज्य के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है और बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और फतेहपुर में अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में भी सतर्क रहने को कहा गया है. वाराणसी, भदोही, जौनपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज के साथ-साथ कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और रायबरेली में भी चेतावनी लागू है. वहीं मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा के लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

11:44 AM(15 दिन पहले)

पीलीभीत बनेगा एग्री हब, बासमती और जैविक खेती के लिए बड़ा केंद्र तैयार

Posted by :- prachi

पीलीभीत में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यहां देश का दूसरा सबसे बड़ा बासमती प्रशिक्षण केंद्र और पहला जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री Jitin Prasada की मौजूदगी में कृषि विभाग ने एपीडा को टनकपुर रोड पर 8 एकड़ जमीन सौंप दी है. इस केंद्र में किसानों को बासमती उत्पादन, जैविक खेती और निर्यात से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग मिलेगी. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों को फायदा होगा, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

11:03 AM(15 दिन पहले)

किसान का बेटा बना टॉपर: ओंकार की मेहनत ने दिलाई बड़ी सफलता

Posted by :- prachi

पेंड्रा के ओंकार कैवर्त्य ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया है. सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने यह सफलता पाई. खास बात यह है कि 10वीं में टॉप-10 से सिर्फ 3 अंकों से चूकने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि उसी को अपनी ताकत बनाया और और अधिक मेहनत की. ओंकार एक साधारण किसान परिवार से आते हैं. उनके पिता श्यामचरण कैवर्त्य खेती करते हैं और माता फूलबाई गृहिणी हैं. परिवार की स्थिति को समझते हुए ओंकार ने पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया. अब उनका सपना यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनना है, ताकि वे समाज और देश की सेवा कर सकें. उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है.

10:03 AM(16 दिन पहले)

तुलाई विवाद ने लिया उग्र रूप, भितरवार मंडी में हंगामा, तहसीलदार से मारपीट, चार किसान गिरफ्तार

Posted by :- prachi

ग्वालियर के भितरवार कृषि उपज मंडी में तुलाई की समस्या को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया. सैकड़ों किसानों ने जमकर हंगामा किया और इसी दौरान नायब तहसीलदार हरनाम सिंह के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें चोट आई. हालात बिगड़ते देख तहसीलदार को मौके से भागना पड़ा और मंडी में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार किसानों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.

8:13 AM(16 दिन पहले)

1 मई से बदलेंगे कई बड़े नियम: गैस सिलेंडर से SBI कार्ड तक, हर जेब पर पड़ेगा असर

Posted by :- prachi

अप्रैल खत्म होने वाला है और 1 मई 2026 से देश में कई जरूरी वित्तीय बदलाव लागू होने वाले हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत और उसकी डिलीवरी से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है. इसके अलावा State Bank of India (SBI) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी नए नियम आ सकते हैं. ऐसे ही पांच बड़े बदलाव हैं, जिनका असर अगले महीने से हर घर और हर जेब पर पड़ेगा.

7:20 AM(16 दिन पहले)

लू से राहत के साथ बढ़ा खतरा: IMD ने तूफान और बारिश का अलर्ट दिया

Posted by :- prachi

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है. वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून से पहले की गतिविधियां तेज़ हो रही हैं.