Agriculture Live Blogइस हफ्ते देश के कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. वहीं मध्य भारत में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने का अनुमान है. दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 6 मार्च तक गुजरात और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. साथ ही 5 मार्च को उत्तर कोंकण के कुछ क्षेत्रों में भी ऐसी ही मौसम स्थिति देखने को मिल सकती है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने बुधवार को कहा कि यदि कोई लाइसेंस प्राप्त उधारखोर तय सीमा से अधिक ब्याज वसूलता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. विधान परिषद में किसानों के साथ निजी उधारखोरों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर चर्चा के दौरान फडनवीस ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले लाइसेंसधारी और गैरकानूनी दोनों प्रकार के उधारखोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
इस दौरान चंद्रपुर जिले का एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया, जिसमें एक किसान ने कर्ज चुकाने के लिए कथित रूप से अपनी किडनी बेच दी. फडनवीस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी गलत ब्याज वसूलने वाले उधारखोर के खिलाफ पुलिस में शिकायत करें.
राज्य के गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने बताया कि 9%, 12%, 15% और 18% से अधिक ब्याज लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई और उनके संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए गए हैं. किडनी ट्रैड मामले की जांच के लिए SIT भी बनाई गई है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत के गांव भटगांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के बजट, विपक्ष और कानून व्यवस्था को लेकर अहम बातें कही. उन्होंने बताया कि प्रदेश का बजट व्यापक सोच के साथ तैयार किया गया है, जिसमें किसान, मजदूर, महिला, युवा, व्यापारी और समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है. मुख्यमंत्री ने इसे हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला और विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला बजट बताया. सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष पूरी तरह हताश और निराश हो चुका है, इसलिए वे विकास के एजेंडे को स्वीकार नहीं कर पा रहे. विदेशों में युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हरियाणवी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और केंद्र सरकार के समन्वय की जानकारी दी. कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराधियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा मजबूत हुई है.
विदर्भ में मार्च की शुरुआत होते ही तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है. अकोला में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे आम नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है. दोपहर के समय सड़कों पर काफी कम भीड़ दिखाई दे रही है क्योंकि लोग घरों या छांव में रहना पसंद कर रहे हैं. केवल जरूरी काम वाले ही बाहर निकल रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है, इसलिए फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. लोग इस तेज धूप से बचने के लिए अधिक पानी, गन्ने का रस, छाछ और ठंडे पेय का सेवन कर रहे हैं, जिससे बाजारों और शीतल पेय दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखने को मिल रही है. पिछले वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह का तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहता था, इसलिए इस वर्ष की गर्मी असामान्य रूप से अधिक मानी जा रही है.
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब भारत के उर्वरक बाजार पर दिखाई देने लगा है. कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की कीमतों में तेजी के कारण यूरिया और डीएपी (DAP) जैसे प्रमुख खादों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि सप्लाई बाधित रही और मांग बढ़ती रही, तो यूरिया और डीएपी की कीमतें 1,000 डॉलर प्रति टन के स्तर को पार कर सकती हैं. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है, खासकर फॉस्फेट और पोटाश उर्वरकों में 90 प्रतिशत से अधिक निर्भरता है. होर्मुज जलडमरूमध्य में जोखिम और पश्चिम एशिया से एलएनजी आपूर्ति पर असर से स्थिति और गंभीर हो सकती है. बुवाई के मौसम से पहले कीमतों में यह उछाल किसानों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे खेती की लागत बढ़ेगी. साथ ही, बढ़ती कीमतों के कारण सरकार पर खाद सब्सिडी का बोझ भी बढ़ सकता है. यदि वैश्विक हालात सामान्य नहीं हुए, तो आने वाले महीनों में खाद बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है, जिसका सीधा प्रभाव कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मार्च को शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पत्र लिखा. उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की. साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके योगदान, सकारात्मक सोच और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की औए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने ट्वीट किया, "मध्य प्रदेश के जो लोग पढ़ाई, नौकरी, बिज़नेस, टूरिज़्म वगैरह के लिए मिडिल ईस्ट एशियाई देशों में गए हैं, उनकी मदद के लिए नई दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन में 24x7 कंट्रोल रूम बनाया गया है. हम मध्य प्रदेश के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं. मैं राज्य के लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी भी इमरजेंसी से बचने के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है, जबकि मध्य भारत में यह 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 6 मार्च तक गुजरात के तटीय इलाकों और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बन सकती है. वहीं, 5 मार्च को उत्तर कोंकण के कुछ हिस्सों में भी ऐसी परिस्थितियां रहने की संभावना है.
मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में मौसम बदलने वाला है. उत्तराखंड, असम, सिक्किम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today