Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | Jun 14, 2026, 6:15 PM IST

पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है. उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी, बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान नीचे आया है. इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भी आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ और हिस्सों में दस्तक मजबूत की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, तेज हवा, आंधी, ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है. उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी, बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान नीचे आया है. इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भी आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ और हिस्सों में दस्तक मजबूत की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, तेज हवा, आंधी, ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

6:11 PM(3 मिनट पहले)

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर

Posted by :- Sandeep kumar

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक़ आज भी तेज़ हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफ़ान की भी आशंका है, लेकिन इसके बाद मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. वहीं अगले दो दिनों के दौरान मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लू (हीट वेव) चलने की बहुत संभावना है. 

5:41 PM(33 मिनट पहले)

गांधीनगर किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे मोरबी के किसान

Posted by :- Sandeep kumar

गुजरात के गांधीनगर में होने वाली किसानों की बड़ी ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए मोरबी जिले के किसान रवाना हो गए हैं. मोरबी के किसान पिछले कुछ समय से हेवी बिजली लाइनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और अब अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए इस रैली में हिस्सा लेंगे.

मोरबी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ गांधीनगर के लिए निकले हैं. किसान आज गांधीनगर पहुंचेंगे और कल आयोजित होने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होकर अपनी समस्याएं और मांगें सरकार के सामने रखेंगे.

इस रैली में गुजरात के कई जिलों से किसान शामिल होने वाले हैं. मोरबी के किसानों का कहना है कि भारी बिजली लाइनों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए. ट्रैक्टर रैली के जरिए किसान अपनी मांगों को मजबूती से उठाने की तैयारी में हैं.

5:09 PM(एक घंटा पहले)

किसान कर्जमाफी पर बड़ा अपडेट, रोहित पवार से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

Posted by :- prachi

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बीड जिले के दौरे के दौरान विधायक रोहित पवार से अपनी भूख हड़ताल खत्म कर सरकार के साथ बातचीत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान चर्चा से ही संभव है और मंगलवार को कर्जमाफी, कृषि विभाग और सहकारिता से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. मंत्री ने ‘अहिल्यादेवी होल्कर कर्जमाफी योजना’ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 36,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है. सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और फसल बीमा पर भी पुनर्विचार किया जा रहा है.

4:24 PM(2 घंटे पहले)

युवाओं के इनोवेशन पर पीएम मोदी का भरोसा, बोले- भारत दुनिया के लिए कर रहा है नवाचार

Posted by :- prachi

फ्रांस के प्रधानमंत्री इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," आज यहाँ इतने सारे युवा उद्यमी जुड़े हुए हैं। आपको यहां भारत के भविष्य की एक झलक दिखाई देती है। आपको भारत के युवाओं का आत्मविश्वास, आपको नए भारत की ऊर्जा दिखाई देती है एक ऐसा भारत जो समाधान का उपभोक्ता नहीं बल्कि समाधान में योगदान देने वाला है। यहाँ कुछ लोग AI के ज़रिए ग्रामीण भारत की ज़िंदगी बदलने का काम कर रहे हैं, तो कुछ किसान की मदद के लिए सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं...आपकी क्षमता को देखते हुए, मैं कहूँगा कि भारत बड़े पैमाने पर और तेज़ी से इनोवेशन करता है। भारत टिकाऊ भविष्य के लिए इनोवेशन करता है, और भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है। (वीडियो सोर्स: ANI/DD)

 

2:32 PM(4 घंटे पहले)

जिन किसानों ने दी जमीन, वही बनेंगे जेवर एयरपोर्ट के पहले यात्री

Posted by :- prachi

जेवर एयरपोर्ट से 15 जून को पहली विशेष उड़ान लखनऊ के लिए रवाना होगी. इस उड़ान में आम यात्रियों की बजाय उन 172 किसानों को सफर करने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी. किसान लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. यह पहल किसानों के योगदान और त्याग को सम्मान देने के लिए की जा रही है. क्षेत्र में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्साह का माहौल है. माना जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत का एक प्रमुख विमानन केंद्र बनेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देगा. किसानों के लिए यह दिन बेहद यादगार रहेगा.

1:29 PM(5 घंटे पहले)

पोलियो से लड़कर IIT तक पहुंचा किसान का बेटा, बनी प्रेरणा की मिसाल

Posted by :- prachi

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर गांव के रहने वाले सावन कुमार ने संघर्ष और मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है. दो साल की उम्र में पोलियो होने के कारण उनके दोनों पैरों में लगभग 70 प्रतिशत दिव्यांगता है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. किसान परिवार से आने वाले सावन के पिता बंटाई पर खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद सावन ने पढ़ाई जारी रखी और जेईई एडवांस्ड 2026 में पीडब्ल्यूडी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 22 हासिल की. कोटा में रहकर तैयारी के दौरान उन्हें 80 प्रतिशत स्कॉलरशिप भी मिली. अब उनका सपना आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली या मद्रास से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना और आगे चलकर सिविल सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है. उनकी सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है.

12:42 PM(6 घंटे पहले)

पारंपरिक खेती और आधुनिक तकनीक का मेल, किसानों की आय बढ़ाने का नया रास्ता

Posted by :- prachi

आधुनिक तकनीक और नवाचार को पारंपरिक खेती के साथ जोड़कर कृषि को अधिक टिकाऊ, उत्पादक और लाभदायक बनाया जा सकता है. आज के समय में खेती केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक उन्नत व्यवसाय बन चुकी है, जिसमें नई तकनीकों की अहम भूमिका है. भारत की असली ताकत उसके गांव और किसान हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. जब किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, तो देश भी सामाजिक और आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेगा. इसलिए जरूरी है कि किसानों को नई तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधनों से जोड़ा जाए ताकि कृषि का भविष्य उज्ज्वल बन सके.

11:10 AM(7 घंटे पहले)

रोहतास में मूसलाधार बारिश से पानी पानी हुआ सासाराम, लोगों को गर्मी से भी मिली राहत

Posted by :- Sandeep kumar

 सासाराम में आज एक घंटे की मुसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है. एक घंटे की मुसलाधार बारिश में जहां लोगों को मौसम के बदलने से गर्मी से राहत दी. वहीं दूसरी ओर कुव्यवस्था का अलम है कि यह बारिश आफत बनकर आई. 

10:51 AM(7 घंटे पहले)

GBIT प्रोजेक्ट के लिए 499 एकड़ ज़मीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने 22 जून को प्रदर्शन का किया ऐलान

Posted by :- Sandeep kumar

बेंगलुरु दक्षिण ज़िले में बिदादी के पास प्रस्तावित GBIT प्रोजेक्ट के लिए 499 एकड़ ज़मीन के अधिग्रहण को लेकर कर्नाटक सरकार द्वारा जारी अंतिम नोटिफ़िकेशन का कड़ा विरोध करते हुए, किसानों और ग्रामीणों ने 22 जून को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का फ़ैसला किया है.

यह विरोध प्रदर्शन 'ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप' प्रोजेक्ट के लिए ज़मीन अधिग्रहण का कड़ा विरोध जताने के लिए ग्रामीणों, किसानों और कर्नाटक राज्य रैथा संघ जैसे किसान संगठनों द्वारा किया जाएगा. 

9:53 AM(8 घंटे पहले)

पारंपरिक खेती छोड़ खजूर अपनाया, 3 एकड़ से कमा रहे 20 लाख रुपये

Posted by :- prachi

जालना जिले के घनसावंगी तहसील के तनवाडी गांव के किसान दामोदर शेंडगे ने पारंपरिक खेती की चुनौतियों के बीच खजूर की बागवानी से सफलता की नई मिसाल पेश की है. उन्होंने वर्ष 2019 में तीन एकड़ जमीन में ईरान मूल के 181 खजूर के पौधे लगाए थे. शुरुआती निवेश अधिक होने के बावजूद आज यह बाग उन्हें लाखों रुपये की आय दे रही है और इस वर्ष लगभग 20 लाख रुपये कमाई की उम्मीद है.

यह बाग चौथे उत्पादन चक्र में है और अब तक लगातार अच्छा उत्पादन दे रही है. किसान जैविक खाद और ड्रिप सिंचाई का उपयोग करते हैं, जिससे लागत कम रहती है. साथ ही वे खाली जमीन में सोयाबीन और गेहूं की अंतरवर्ती खेती भी कर रहे हैं. कम मेहनत, कम लागत और बेहतर बाजार भाव के कारण खजूर की खेती लाभदायक साबित हो रही है और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है.

8:48 AM(9 घंटे पहले)

बारिश-बिजली से हुई मौतों पर सख्त हुए योगी, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

Posted by :- prachi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि और पशुहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए और हर संभव सहायता दी जाए. कासगंज, चंदौली, मिर्जापुर और बाराबंकी में हुई घटनाओं की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने और लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की.

8:28 AM(10 घंटे पहले)

अगले 12 घंटे बेहद भारी, कई राज्यों में बारिश-आंधी और तेज हवाओं का खतरा

Posted by :- prachi

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 जून को उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. यूपी, बिहार, दिल्ली सहित 18 राज्यों में खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है. कुछ क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है. तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने तथा फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना हुआ है.