Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Noida | Jun 11, 2026, 7:54 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी का असर बना रहेगा. 9 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आसमान सामान्यतः साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलने की संभावना है जिनकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 11 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 11 जून को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी का असर बना रहेगा. 9 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आसमान सामान्यतः साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलने की संभावना है जिनकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 11 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 11 जून को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

7:05 PM(2 घंटे में)

दो साल की अतिवृष्टि से परेशान धौलपुर के किसान, अब खरीफ बुवाई से पहले खाद-बीज की चिंता बढ़ी

Posted by :- Prateek

राजस्थान के धौलपुर जिले में लगातार दो साल से अतिवृष्टि झेल रहे किसान अब खरीफ सीजन की बुवाई का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल किसान खेतों में लौकी, तोरई, पालक, काशीफल समेत सब्जियों की खेती कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि बारिश के बाद बाजरा, ग्वार और तिल की बुवाई शुरू होगी, लेकिन हर साल खाद और बीज ब्लैक में खरीदने की मजबूरी पड़ती है. किसानों ने मांग की है कि सरकार गांव स्तर पर खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करे. वहीं, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक प्रभुदयाल शर्मा ने कहा कि जिले में खरीफ बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध हैं और किसानों को अधिकृत केंद्रों से ही खरीदारी करनी चाहिए. (इनपुट- उमेश मिश्रा)

6:22 PM(एक घंटा में)

पंजाब में खेती पर एक और खतरा, वैज्ञानिकों ने खरपतवार की नई प्रजातियों की पहचान की

Posted by :- Prateek

चंडीगढ़: लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) के वैज्ञानिकों ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में खरपतवार की ऐसी नई प्रजातियों की पहचान की है, जो राज्य की खेती के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती हैं. PAU के एक बयान के अनुसार, 2023 और 2025 में आई बाढ़ के बाद होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, रूपनगर, अमृतसर और पटियाला समेत कई जिलों में किए गए सर्वे में खरपतवार की नई प्रजातियों के सामने आने और खरपतवार की किस्मों में बड़े बदलावों का पता चला है. ये नतीजे खेती के इकोसिस्टम पर खराब मौसम की घटनाओं के दूरगामी असर की ओर इशारा करते हैं और बताते हैं कि इनकी निगरानी करने और समय रहते कदम उठाने की ज़रूरत है. (पीटीआई)

5:42 PM(31 मिनट में)

पंजाब BJP प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को लिखा पत्र, राज्‍य में खाद सप्लाई को लेकर रखी मांग

Posted by :- Prateek

चंडीगढ़: पंजाब BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में धान की बुवाई के मौजूदा मौसम के दौरान DAP और यूरिया खाद की बिना रुकावट और समय पर सप्लाई पक्की करने का आग्रह किया है. अपने पत्र में ढिल्लों ने बताया कि 6 जून को केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी. चूंकि पूरे पंजाब में धान की बुवाई का मौसम ज़ोरों पर है, इसलिए उन्होंने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इन जरूरी खादों की सप्लाई और बढ़ाने का अनुरोध किया. (पीटीआई)

5:03 PM(8 मिनट पहले)

पंजाब के बठिंडा में 140 क्विंटल अवैध खाद जब्‍त, ठाणे की एक कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

Posted by :- Prateek

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने गुरुवार को बताया कि बठिंडा में लगभग 140 क्विंटल अवैध खाद ज़ब्त की गई है. एक आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा कि ठाणे की एक कंपनी, 'के बी बायो-ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ़ 'फर्टिलाइज़र कंट्रोल ऑर्डर (FCO), 1985' और 'एसेंशियल कमोडिटीज़ एक्ट, 1955' का उल्लंघन करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. बठिंडा के थर्मल पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में दो लोगों- मुज़फ़्फ़रनगर (उत्‍तर प्रदेश) के रवि कुमार और महाराष्ट्र के साबले अशांत हनुमंत के नाम भी शामिल हैं. (पीटीआई)

4:39 PM(32 मिनट पहले)

यूरिया कीमत में गिरावट, फर्टिलाइजर सब्सिडी के अनुमानों की फिर से समीक्षा की जाएगी: सरकार

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश में फर्टिलाइज़र का स्टॉक खरीफ सीज़न की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है. साथ ही, सरकार ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में यूरिया की कीमतों में नरमी को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए सब्सिडी के अनुमानों की फिर से समीक्षा की जा सकती है. पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर मंत्रालयों के बीच हुई एक ब्रीफिंग में, केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव अपर्णा एस. शर्मा ने कहा, "देश में फर्टिलाइज़र का स्टॉक संतोषजनक स्थिति में है. भारत की फर्टिलाइज़र सुरक्षा पहले की तरह ही मजबूत बनी हुई है." जब उनसे पूछा गया कि क्या ग्लोबल कीमतों में गिरावट के कारण 2026-27 के लिए 3.4 लाख करोड़ रुपये के फर्टिलाइज़र सब्सिडी अनुमानों में कटौती की जाएगी, तो उन्होंने कहा कि शुरुआती सब्सिडी अनुमान इस धारणा पर आधारित था कि ट्रेंड वैसा ही बना रहेगा. (पीटीआई)

4:22 PM(एक घंटा पहले)

टिहरी गढ़वाल में गंगा में डूबे दो लोगों के शव बरामद

Posted by :- Prateek

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान गंगा नदी में डूबे दो युवकों के शव बरामद किए हैं. पहला मामला 6 जून का है, जहां कौड़ियाला क्षेत्र में गाजियाबाद निवासी 40 वर्षीय आशीष जैन गंगा में डूब गए थे. उनका शव 11 जून को शिवपुरी क्षेत्र से बरामद किया गया. वहीं 7 जून को देवप्रयाग संगम में डूबे बागपत निवासी 20 वर्षीय रजत तोमर का शव ब्यास घाट क्षेत्र से मिला. दोनों शवों की पहचान उनके परिजनों ने की, जिसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया. एसडीआरएफ के अनुसार, क्षेत्र में अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है. (इनपुट- पकंज भट्ट)

3:15 PM(2 घंटे पहले)

मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

Posted by :- prachi

आज, 11 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के शेष भागों, पश्चिम बंगाल के कुछ अतिरिक्त क्षेत्रों और बिहार के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जून को कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक, आंधी-तूफान और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है.

1:52 PM(3 घंटे पहले)

177 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल, मछुआरों से मिले मत्स्य मंत्री

Posted by :- prachi

केरल के मुथलापोझी हार्बर में लगातार हो रही नौका दुर्घटनाओं और मछुआरों की सुरक्षा चिंताओं के बीच मत्स्य मंत्री वी. ई. अब्दुल गफूर ने क्षेत्र का दौरा किया और मछुआरों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. मछुआरों का कहना है कि मुहाने पर रेत जमने और ऊंची लहरों के कारण समुद्र में जाना और वापस लौटना खतरनाक हो गया है. मंत्री ने कहा कि जमा हुई रेत को हटाने के लिए ड्रेजिंग की जाएगी, क्षतिग्रस्त पत्थरों की मरम्मत होगी और सिग्नल लाइट की स्थिति भी बदली जाएगी. उन्होंने बताया कि मछुआरों की राय और विशेषज्ञों की सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पिछले महीने मछुआरों ने 177 करोड़ रुपये की विकास परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन किया था. मंत्री ने कहा कि जुलाई में विशेषज्ञों की टीम क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का आकलन करेगी और जरूरत पड़ने पर परियोजना में बदलाव पर विचार किया जाएगा.

12:07 PM(5 घंटे पहले)

BRICS बैठक में छाया इंदौर, प्राकृतिक खेती और कम्पोस्ट तकनीक बनी चर्चा का विषय

Posted by :- prachi

इंदौर में चल रही ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक के दौरान सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को शहर की लगभग 100 साल पुरानी ऑर्गेनिक खाद (कम्पोस्ट) बनाने की परंपरागत विधि से परिचित कराया गया. बैठक में खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि, जलवायु परिवर्तन और कृषि सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. इथियोपिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया सहित कई देशों के प्रतिनिधियों को ऐतिहासिक राजवाड़ा महल का दौरा भी कराया गया, जहां उन्हें ‘इंदौर कम्पोस्ट’ विधि की जानकारी दी गई. बताया गया कि 20वीं सदी में वैज्ञानिक अल्बर्ट हॉवर्ड ने इसी तकनीक पर शोध कर इसे दुनिया में प्रसिद्ध किया. यह विधि आज भी मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में उपयोगी है. प्रतिनिधियों ने ग्रामीण हाट बाजार का भी दौरा किया, जहां उन्हें मध्य प्रदेश की कृषि विविधता, मिलेट्स, जीआई टैग उत्पादों और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई. बैठक 11 जून तक जारी रहेगी.

11:13 AM(6 घंटे पहले)

निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, कोझिकोड में हाई अलर्ट जारी

Posted by :- prachi

कोझिकोड में निपाह वायरस के संदिग्ध मामले की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. मरीज की जांच कोझिकोड के माइक्रोबायोलॉजी लैब में की गई, जहां संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद मरीज के सैंपल को अधिक विस्तृत जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजा गया है. मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि मरीज का कई लोगों से संपर्क होने की आशंका जताई गई है. जानकारी के अनुसार, मरीज अकेले एक गोदाम की सफाई कर रहा था, जहां चमगादड़ों की मौजूदगी भी बताई जा रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. मरीज को पहले बुखार हुआ था, लेकिन वह ठीक हो गया था. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है और संपर्क ट्रेसिंग के लिए विस्तृत रूट मैप तैयार किया जा रहा है.

10:29 AM(7 घंटे पहले)

धान खरीदी केंद्रों में हजारों मीट्रिक टन धान अटका, उठाव न होने से बढ़ा संकट

Posted by :- prachi

राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी को समाप्त हो चुकी है, लेकिन उठाव न होने के कारण जून तक हजारों मीट्रिक टन धान खरीदी केंद्रों में अब भी पड़ा हुआ है. इससे धान के खराब होने और सुखत की समस्या बनी हुई है. इसी बीच बागरेकसा, कूहीमाल और मोहारा धान उपार्जन केंद्रों में फर्जीवाड़ा और वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है, जहां जांच में 52 लाख 57 हजार रुपये मूल्य के 1,696 क्विंटल धान के गबन की पुष्टि हुई है. जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, कई केंद्रों में धान उपलब्ध नहीं होने के बावजूद उसे दिखाया गया और कुछ जगह कोचियों व बिचौलियों को धान बेचने के मामले भी मिले हैं. प्रशासन ने एफआईआर दर्ज की है. वहीं लगभग 59 हजार मीट्रिक टन धान अब भी उठाव के इंतजार में है. प्रशासन ने जल्द उठाव का दावा किया है.

10:20 AM(7 घंटे पहले)

12 साल में बदली भारतीय खेती की तस्वीर, ‘बीज से बाजार तक’ बना मजबूत सिस्टम

Posted by :- prachi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के कृषि क्षेत्र में बीते 12 वर्षों में बड़े और संरचनात्मक बदलाव देखने को मिले हैं. ‘किसान कल्याण’ की भावना के साथ सरकार ने किसानों को विकास के केंद्र में रखा है. ‘बीज से बाजार तक’ की पूरी श्रृंखला को मजबूत करते हुए किसानों को सीधी आय सहायता दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता मिली है. डिजिटल ई-मार्केटप्लेस जैसे ई-नाम के जरिए कृषि उत्पादों की बिक्री आसान हुई है और बिचौलियों की भूमिका कम हुई है. मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड और जलवायु-प्रतिरोधी फसलों ने उत्पादन क्षमता बढ़ाई है. साथ ही पीएम फसल बीमा योजना और पीएम मत्स्य संपदा योजना जैसी व्यवस्थाओं ने किसानों को जोखिम से सुरक्षा प्रदान की है. इन सुधारों ने भारतीय कृषि को आधुनिक, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में अहम भूमिका निभाई है. यह बदलाव ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक मजबूत कदम है.

9:10 AM(8 घंटे पहले)

किसान से लेकर 5 ट्रिलियन इकोनॉमी तक का सफर, पीएम मोदी के 12 साल पूरे

Posted by :- prachi

देश में कृषि, किसान, गरीब, युवा और महिला कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को गौरवपूर्ण माना जा रहा है. इस अवसर पर गुजरात समेत पूरे देश में विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना की जा रही है. वडनगर सहित कई मंदिरों में पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई. भाजपा नेता जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों का स्वाभिमान बढ़ाया है. उनके नेतृत्व में भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो देश के लिए गर्व की बात है.

8:20 AM(9 घंटे पहले)

पानी नीचे, खर्च ऊपर! किसानों की कमर तोड़ रहा पानी का गिरता स्तर

Posted by :- prachi

मानसा जिले के गांव माखा में गिरते भूजल स्तर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. किसान अमरीक सिंह ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में पानी का स्तर लगातार नीचे चला गया है, जिसके कारण अब ट्यूबवेल बोर भी पानी देना बंद कर रहे हैं. पहले जहां इंजन और मोनोब्लॉक मोटरों से आसानी से सिंचाई हो जाती थी, वहीं अब 200 से 300 फीट गहरी सबमर्सिबल मोटरें लगानी पड़ रही हैं. इससे सिंचाई का खर्च 30-40 हजार रुपये से बढ़कर 1 से 2 लाख रुपये तक पहुंच गया है. किसानों का कहना है कि भूजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है.

7:48 AM(9 घंटे पहले)

यूरिया की लाइन में भूखे-प्यासे किसान, दुकानदार बना मसीहा; नाश्ता-पानी देकर जीता दिल

Posted by :- prachi

अकोला के अकोट में यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसानों को पूरी रात लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. कई किसान भूखे-प्यासे खाद लेने के लिए कतार में डटे रहे. किसानों की परेशानी देखकर कृषि केंद्र संचालक श्रीकृष्ण कालमेघ ने मानवता का परिचय देते हुए उनके लिए नाश्ते और पीने के पानी की व्यवस्था कराई. इस पहल से किसानों को राहत मिली और उन्होंने दुकानदार की सराहना की. कालमेघ ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और उनकी सेवा करना उनका कर्तव्य है. वहीं, किसान प्रशासन से जल्द खाद आपूर्ति सुचारू करने की मांग कर रहे हैं.

7:46 AM(9 घंटे पहले)

बिहार में प्री-मानसून की आखिरी बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश शुरू 

Posted by :- prachi

भारत में मानसून की भले ही एंट्री हो गई हो, लेकिन बिहार में आज सुबह से ही प्री-मानसून की आखिरी बारिश जारी है और इसके साथ ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, राजधानी पटना में भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है.इसके साथ ही मौसम विभाग के द्वारा अगले तीन घंटे में औरंगाबाद, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, पटना, सारण और वैशाली में कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. वहीं, मौसम विभाग के द्वारा पहले ही प्री-मानसून की आखिरी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. उनके द्वारा बताया गया था कि 12 से 13 जून तक राज्य के करीब सभी जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है.

7:19 AM(10 घंटे पहले)

गर्मी से राहत या नई मुसीबत? दिल्ली-NCR में 3 दिन तक तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा

Posted by :- prachi

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले तीन दिनों तक मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 13 जून के बीच आंधी, तेज हवाएं, बिजली चमकने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 12 जून को येलो अलर्ट रहेगा. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.