Advertisement
Agriculture News Live Update: किसानों के विरोध के बाद, गढ़चिरौली एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक

Agriculture News Live Update: किसानों के विरोध के बाद, गढ़चिरौली एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक

क‍िसान तक Noida | Jun 07, 2026, 6:06 PM IST

केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने दक्षिण भारत से लेकर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में इससे ज्यादा तेज झोंकों की भी संभावना जताई गई है. पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और पश्चिमी इलाकों में धूलभरी आंधी की आशंका बनी हुई है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने दक्षिण भारत से लेकर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में इससे ज्यादा तेज झोंकों की भी संभावना जताई गई है. पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि और पश्चिमी इलाकों में धूलभरी आंधी की आशंका बनी हुई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

6:05 PM(38 मिनट में)

किसानों के विरोध के बाद, गढ़चिरौली एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में प्रस्तावित एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल एरिया के लिए ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. यह कदम तब उठाया गया जब 3,000 से ज़्यादा किसानों ने ज़िला कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया.

पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे इन किसानों का कहना था कि चर्मोरशी में एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी उपजाऊ ज़मीन का अधिग्रहण किया जा रहा था. 

5:37 PM(10 मिनट में)

29 रुपये घरेलू गैस के दाम बढ़ोतरी पर शरद पवार का बयान, कहा- सत्ता पक्ष को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत

Posted by :- Sandeep kumar

आज से 29 रुपये घरेलू गैस के दाम बढ़ोतरी पर शरद पवार का बयान...प्रधानमंत्री लगातार कह रहे हैं कि महंगाई नियंत्रण में है, लेकिन 'नियंत्रित' का मतलब यही है कि बार-बार झटका झेलना होगा — इसकी राजनीतिक कीमत सत्ता पक्ष को सही समय पर चुकानी पड़ेगी. 

4:54 PM(33 मिनट पहले)

भोपाल में 152 किस्मों की आम की लगी प्रदर्शनी, शाही प्रदर्शनी में विदेशी खुशबू और देसी मिठास का जलवा

Posted by :- Sandeep kumar

भोपाल में लगा आम महोत्सव,आम महोत्सव ने 152 से ज्यादा आम की प्रदर्शनी लगी,आम के शौकीनों को भा रहा आम महोत्सव ,भोपाल के जवाहर बाग में 50 एकड़ से जायदा जगह में आम के बगीचे में लगाए गए देश ओर विदेशी आम के पेड़ ,शुगर फ्री आम ने भी बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी गर्मी के मौसम में जहां बाजारों में आम की मिठास छाई हुई है, वहीं शहर में लगी विशेष आम प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गई है. यहां देश-विदेश की दुर्लभ और खास किस्मों के आम लोगों को न सिर्फ अपनी ओर खींच रहे हैं, बल्कि उनकी कीमतें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

3:08 PM(2 घंटे पहले)

15 जून तक नहीं होगी झमाझम बारिश! किसानों के लिए कृषि विभाग की चेतावनी

Posted by :- prachi

महाराष्ट्र में 15 जून से पहले व्यापक और संतोषजनक मानसूनी बारिश होने की संभावना कम है. इसे देखते हुए कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने किसानों को जल्दबाजी में बुवाई शुरू न करने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार, दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है. विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट बारिश और गरज-चमक हो सकती है, लेकिन यह बुवाई के लिए पर्याप्त नहीं होगी. किसानों से मौसम पर नजर रखते हुए अच्छी और लगातार बारिश का इंतजार करने को कहा गया है.
 

2:36 PM(3 घंटे पहले)

काशी में बड़ा फैसला: शहर से बाहर होंगी मीट-मांस और मछली की सभी दुकानें

Posted by :- prachi

वाराणसी में नगर निगम ने शहर को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यटन के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. नगर निगम की सदन बैठक में सहमति बनी कि शहर के भीतर संचालित मीट-मांस और मछली की दुकानों को अगले छह महीनों में शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा. इसके लिए रामनगर, सूजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है. महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि काशी धर्म और आध्यात्म की नगरी है, जहां लाखों पर्यटक आते हैं, इसलिए ऐसी दुकानों को शहर के बाहर होना चाहिए. वहीं, कुछ पार्षदों ने व्यवसायियों की आजीविका को लेकर भी चिंता जताई.

1:40 PM(4 घंटे पहले)

जलगांव में आए भीषण तूफान और तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी 

Posted by :- Sandeep kumar

जलगांव जिले के रावेर और मुक्ताईनगर तहसीलों में आए भीषण तूफान और तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है.
तेज हवाओं और चक्रवाती बारिश के कारण हजारों हेक्टेयर में फैली केले की फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है. खेतों में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रावेर और मुक्ताईनगर क्षेत्र में लगभग 2540 हेक्टेयर में केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है.

1:02 PM(4 घंटे पहले)

वर्ल्ड पोहा डे पर नागपुर में 3000 किलो ताड़ी पोहा का स्वाद उत्सव

Posted by :- prachi

नागपुर, महाराष्ट्र में वर्ल्ड पोहा डे के मौके पर मशहूर शेफ विष्णु मनोहर ने 3000 किलो ताड़ी पोहा तैयार किया. इस खास आयोजन का उद्देश्य दुनिया को नागपुर के पोहा की पहचान से रूबरू कराना था. शेफ विष्णु मनोहर ने बताया कि नागपुर का ताड़ी पोहा मध्य भारत की शान और यहां का प्रमुख भोजन है. इसे हर आगंतुक को जरूर चखना चाहिए. इसमें इस्तेमाल होने वाली ताड़ी, जो देसी चने से बनती है, प्रोटीन से भरपूर होती है और इस डिश को खास और अनोखा स्वाद देती है. यह आयोजन स्थानीय संस्कृति और स्वाद को बढ़ावा देने का प्रयास है.

World Poha Day
World Poha Day
12:19 PM(5 घंटे पहले)

खेती के भविष्य पर मंथन: इंदौर में BRICS देशों का बड़ा सम्मेलन

Posted by :- prachi

मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 से 13 जून तक इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. यह सम्मेलन वैश्विक कृषि सहयोग और नवाचार को नई दिशा देने का काम करेगा. इसमें कृषि क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों, नीतियों और विकास के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय साझेदारी मजबूत होगी.

11:43 AM(6 घंटे पहले)

आमों की मिठास से महका जमशेदपुर: किसानों की मेहनत को मिला मंच

Posted by :- prachi

जमशेदपुर के जिला मुख्यालय में पूर्वी सिंहभूम के आम प्रेमियों द्वारा आमों की एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. प्रदर्शनी में मालदा, अल्फांसो और आम्रपाली जैसे कई प्रमुख आमों की किस्में देखने को मिलीं. खासकर आम्रपाली आम की काफी मांग रही, जिसका वजन 750 ग्राम से लेकर 1 किलो तक पाया गया. बताया गया कि पिछले वर्ष इसका निर्यात सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में भी हुआ था. इस साल बंपर पैदावार को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों की मेहनत को सराहा और कुछ आमों को अंतरराष्ट्रीय किसान मेले के लिए चयनित किया जाएगा.

9:56 AM(8 घंटे पहले)

कूनो में शोक: घायल चीता केजीपी-11 की इलाज के दौरान मौत

Posted by :- prachi

कूनो नेशनल पार्क में भारतीय मूल की चीता केजीपी 11 की मौत हो गई है. यह चीता 1 जून को मुरैना के पहाड़गढ़ इलाके में घायल अवस्था में मिली थी. उसे इलाज के लिए कूनो लाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे वन्यजीव संरक्षण को झटका लगा है.

9:49 AM(8 घंटे पहले)

हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर बवाल: साधु-संतों ने चलाया अनोखा अभियान

Posted by :- prachi

हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में मांस और शराब की बिक्री पहले से ही प्रतिबंधित है, लेकिन अब खाने के नामों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. अखंड परशुराम अखाड़ा के नेतृत्व में साधु-संतों ने अभियान चलाकर वेज बिरयानी के नाम से चल रहे ठेलों और बोर्डों पर वेज पुलाव के पोस्टर लगाए. यह कदम नाम बदलने की मांग को लेकर चर्चा में है.

9:44 AM(8 घंटे पहले)

पटना में ऑटो हड़ताल का ऐलान, एक दिन के लिए थम जाएगी रफ्तार

Posted by :- prachi

8 जून 2026 को पटना में ऑटो-रिक्शा चालकों ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे शहर की परिवहन सेवा प्रभावित होने की संभावना है. ऑटो यूनियन ने कई अहम मांगें उठाई हैं, जिनमें दो इंट्री नियमों का सख्त पालन और स्टेशन से डाकबंगला तक अवैध ऑटो व ई-रिक्शा संचालन पर रोक शामिल है. चालकों ने ऑटो किराया बढ़ाने की भी प्रमुख मांग रखी है. इसके अलावा मल्टी लेवल पार्किंग से गोलंबर तक सड़क मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है. यूनियन ने शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थायी और सुविधायुक्त ऑटो स्टैंड बनाने की मांग भी की है.

9:28 AM(8 घंटे पहले)

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा: दिल्ली में बढ़े दाम, उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता

Posted by :- prachi

एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर झटका लगा है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में अब यह सिलेंडर 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया है. नई कीमतें 7 जून से लागू हो गई हैं. इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं का घरेलू बजट प्रभावित होने की आशंका है.

9:23 AM(8 घंटे पहले)

अकोला में आंधी-बारिश का कहर, केले की फसल तबाह; किसानों ने मांगा मुआवजा

Posted by :- prachi

महाराष्ट्र के अकोला जिले में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज आंधी और बारिश ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जनजीवन को प्रभावित किया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस बदले मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है. तेज हवाओं के कारण जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. कई बागानों में केले के पेड़ जड़ समेत उखड़कर जमीन पर गिर गए. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हुई आंधी-बारिश से भी किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था, जिससे वे अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए थे. लगातार हो रहे नुकसान से चिंतित किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है. वहीं प्रशासन ने नुकसान के आकलन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के संकेत दिए हैं.

8:21 AM(9 घंटे पहले)

गर्मी और बारिश की जंग जारी! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका

Posted by :- prachi

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने देश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. एक ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है, तो दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में गर्मी अब भी लोगों को परेशान कर रही है. हालांकि मौसम विभाग ने रविवार से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है. इसके प्रभाव से इन क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. केरल और माहे में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां 204.5 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है. तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.